फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notice to six village heads after irregularities were found in development works

Amroha News: विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर छह ग्राम प्रधानों को नोटिस

Sat, 01 Feb 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Notice to six village heads after irregularities were found in development works
अमरोहा। ग्राम पंचायत स्तर पर कराए गए कार्यों में अनियमितता मिलने पर छह प्रधान के खिलाफ डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जांच के बाद कार्यों में गड़बड़ी पाई थी। डीएम ने प्रधानों को 15 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एडीओ को निर्देशित किया है कि प्रधानों को नोटिस रिसीव कराकर उसके संबंध में डीपीआरओ को अवगत कराएं।
विज्ञापन

हसनपुर ब्लाॅक क्षेत्र के गांव औसामाफी के प्रधान लाखन सिंह पर बेटे के नाम पर बिना काम किए फर्जी तरीके से सरकारी राशि 2,60,450 रुपये व इंटरलाकिंग काम कराए बिना 1,71,819 रुपये राशि आहरण करने का आरोप लगा। इसकी जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। उधर, धनौरा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अफजलपुर लूट के ग्रामीणों ने प्रधान देवानंद पर कार्यों में धांधली के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए डीएम ने कमेटी गठित की थी। कमेटी की जांच में इंटरलाकिंग और नाली निर्माण के कार्य को कार्ययोजना के अनुरूप नहीं पाए गए थे। इंटरलाकिंग कार्य को सीसी में परिवर्तित करने की कोई भी स्वीकृति आदेश प्रधान ने उपलब्ध नहीं कराया। वहीं, सरकड़ी अजीज की प्रधान लता देवी पर भी कार्यों में गड़बड़ी के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खेड़ा अपरौला पंचायत 13,202 रुपये के दुरुपयोग करने के मामले में ग्राम प्रधान कौसर जहां, ग्राम पंचायत बीलना की प्रधान तसलीमा ने 12098 रुपये की राशि का दुरुपयोग किया गया। बसेड़ा खुर्द पंचायत के प्रधान मोहित कुमार पर 7,63,304 रुपये का दुरुपयोग करने का आरोप सिद्ध हुआ। जांच कमेटी की आख्या रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सख्ती करनी शुरू कर दी है।

वहीं, ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किए हैं। प्रधानों को पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 95(1) के प्रावधान के तहत कार्रवाई के लिए चेतावनी दी है। वहीं, एडीओ पंचायत के माध्यम से प्रधानों को नोटिस भिजवाया है। वहीं, चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article