फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notice to 40 private schools operating illegally in the district, preparation of report

जिले में अवैध रूप से संचालित 40 निजी स्कूलों को नोटिस, रिपोर्ट की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to 40 private schools operating illegally in the district, preparation of report
अमरोहा। जिले में अवैध रूप से संचालित चालीस स्कूलों को बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किए है। इनमें कोई स्कूल बिना मान्यता के संचालित है तो कोई मान्यता से बड़ी क्लास संचालित कर रहा है। इन स्कूल संचालकों को दो दिन के भीतर जवाब देना होगा। वरना उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आज जिलेभर में छापेमार अभियान चलेगा। अगर कोई स्कूल अवैध रूप से संचालित पाया गया तो एक लाख रुपये का जुर्माना और रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद स्कूल संचालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश में दोबारा सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के हाथ पूरी तरह खोल दिए है। बेसिक शिक्षा विभाग को भी शिक्षा से जुड़े माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस क्रम में बीएसए ने जनपद में अवैध रूप से संचालित 40 स्कूलों को नोटिस दिए है। इन अधिकांश स्कूलों पर मान्यता नहीं है। जबकि कुछ स्कूल पांचवी क्लास तक की मान्यता लेकर इंटर तक की पढ़ाई संचालित करा रहै है।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि गंगेश्वरी में 12, धनौरा में 11, हसनपुर में 8, गजरौला में चार समेत 40 स्कूलों को नोटिस दिया गया है। यह स्कूल अवैध रूप संचालित है। स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता तो संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आसपास वाले परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों दी गई है कि वह फर्जी स्कूलों के बच्चे का नामांकन अपने यहां कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed