{"_id":"58615e3a4f1c1b2a41eebe8f","slug":"nothing-wrong-in-dressing-sence-of-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू हसीन जहां के पहनावे में कुछ भी गलत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू हसीन जहां के पहनावे में कुछ भी गलत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शमी अपनी पत्नी केे साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के फेसबुक अकाउंट पर अपलोड की गई उनकी पत्नी हसीन जहां के फोटो पर हंगामा परिवार को नागवार गुजरा है। हसीन जहां के कपड़ों पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले कट्टरपंथियों को ससुर और शमी के पिता ने आईना दिखाया है।
बोले- कि, कमेंट करने वालों को दूसरों के कपड़ों से ज्यादा अपना मन साफ रखने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि, दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और ऐसे लोग दूसरों के निजी मामले में दखलंदाजी से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्होंने इसे शमी के खिलाफ साजिश भी करार दिया। कहा कि, ऐसे लोग शमी का खेल से ध्यान भटकाना चाहते हैं।
बताते चलें कि जिले के अमरोहा के सहसपुर अली नगर निवासी और इंटरनेशनल क्रिकेटर मो. शमी ने फेसबुक पर अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी पत्नी ने लाल रंग की स्लीवलेस ड्रेस पहना हुआ है। हसीन की यह तस्वीर कट्टरपंथियों को रास नहीं आई। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही सिरफिरों की दकियानुसी वाली टिप्पणियों की बाढ़ सी आ गई। हसीन के पहनावे पर भद्दे कमेंट और तमाम सलाह आने लगीं।
विज्ञापन
किसी ने कमेंट में लिखा -शमी आपको अपनी बीवी को पर्दे में रखना चाहिए। किसी ने शमी को क्रिकेटर इरफान पठान से सीख लेने की सलाह तक दे डाली। गनीमत रही बुद्धिजीवी साथी खिलाड़ियों ने कट्टरपंथियों को आईना दिखाया। इस बीच शमी के पिता तौसीफ अहमद भी बहू और बेटे के पक्ष में सामने आए। कमेंट करने वाले कट्टरपंथियों को कड़ा जवाब दिया। कहा कि दुनिया कहां से कहां पहुंच गई हैं। मुस्लिम समाज की महिलाएं राजनीति, खेल और अन्य कई विभागों में नेतृत्व कर रही हैं।
उन्हें अपने पद और खेल के हिसाब से पहनावा अपनाना पड़ता है, मगर कुछ लोग दूसरों के निजी मामले में दखलंदाजी से आगे नहीं बढ़ पाए। कहा कि, शमी की पत्नी का पहनावा उनका निजी मामला है। इस पहनावे में ऐसा कुछ भी गलत नहीं है। ये शमी के खिलाफ साजिश है। चंद लोग उसका खेल से ध्यान भटकाना चाहते हैं। शमी देश के लिए अच्छा खेल रहा है और आगे भी अच्छा करेगा। कुछ लोगों से उसकी लोकप्रियता पच नहीं रही है। इसीलिए उसका ध्यान खेल से हटाना चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई क्रिकेटर मो. शमी की पत्नी के पहनावे के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं हैं। इसलिए उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। इस्लाम का संदेश साफ है कि पहनावा ऐसा हो कि पूरी जिस्म ढका होना चाहिए। मुफ्ती अफ्फान, जामा मस्जिद