फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nomination of BJP supporters for 11 director posts, allegations of Samajwadi Party stopping them

Amroha News: डायरेक्टर के 11 पदों पर भाजपा के समर्थकों का नामांकन, सपाइयों का रोकने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Nomination of BJP supporters for 11 director posts, allegations of Samajwadi Party stopping them
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गन्ना समिति चुनाव के लिए डायरेक्टर पद पर हुए नामांकन के दौरान राजनीति गरमाती नजर आई। डायरेक्टर के 11 पदों पर सिर्फ भाजपा समर्थकों ने ही नामांकन दाखिल किए। विपक्षी दल से कोई सामने नहीं आया। सपा नेताओं का आरोप है कि उन्हें नामांकन के लिए अंदर ही दाखिल नहीं होने दिया गया। सत्ता के दबाव में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जबकि, पुलिस अधिकारी व भाजपा नेता आरोपों को निराधार बताया है।
शुक्रवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा हसनपुर में गन्ना समिति चुनाव के लिए डायरेक्टर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। सुबह से मिल के बाहर भीड़ लग गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही। भाजपा कार्यकर्ता सोपान पैसल निवासी हजीबेड़ा संभल, भाजपा कार्यकर्ता देवकीनंदन निवासी उझारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र त्यागी निवासी सिमथला, भाजपा कार्यकर्ता रामरती निवासी नवाबपुरा, भाजपा कार्यकर्ता धर्म सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री राजू राणा निवासी अगरौला कला, भाजपा कार्यकर्ता अंजू चौहान निवासी राजा नांगल, भाजपा कार्यकर्ता रविता निवासी सलखना संभल, काले सिंह निवासी रझोहा, भाजपा कार्यकर्ता आनंद कुमार निवासी सिंहपुर साहनी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशोर चौहान निवासी करनपुर माफी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन, विपक्ष दल से किसी ने नामांकन नहीं किया। सपा से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि नामांकन करने के लिए भी 11 लोग पहुंचे थे, लेकिन उन्हें पहले ही रोक लिया गया और नामांकन नहीं होने दिया। हालांकि, इस दौरान मिल में किसी तरह का हंगामा नहीं हुआ।
विज्ञापन

- पार्टी से डायरेक्टर के 11 पदों पर नामांकन कराने के लिए लोगों ने तैयारी कर ली थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर ही नहीं जाने दिया। सत्ता के दबाव में चुनाव एक तरफा कराया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। - मस्तराम यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

- सपा से कोई भी व्यक्ति नामांकन कराने नहीं पहुंचा। यदि जिलाध्यक्ष के पास ऐसे 11 नाम हैं तो सार्वजनिक करें। न तो पुलिस और न ही भाजपाइयों ने किसी को अंदर जाने से रोका। नामांकन प्रक्रिया में कोई मनमानी नहीं हुई। सभी आरोप निराधार हैं। - उदयगिरी गोस्वामी, जिलाध्यक्ष भाजपा
- नामांकन करने जाने से किसी को नहीं रोका गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही थी। - सुनिता सिंह, एसडीएम

अमरोहा में वैध पाए गए सभी नामांकन
अमरोहा। गन्ना समिति के लिए डायरेक्टर पदों पर हुए नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की गई। जिसमें सभी नामांकन वैध पाए जाने के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता भी साफ हो गया। एक दिन पहले हुए नामांकन में विरोधी पार्टियों ने उनके समर्थकों को अंदर नहीं जाने देने का आरोप लगाया था।


अमरोहा समिति के लिए 11 डायरेक्टर निर्वाचन क्षेत्र के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन की प्रक्रिया हुई थी। इसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने ही अपना नामांकन कराया था। समाजवादी पार्टी ने नामांकन प्रक्रिया से उन्हें दूर रखने का आरोप भी लगाया था। चुनाव के आरओ एसडीएम सदर सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुई जांच में सभी नामांकन वैध पाए हैं। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता भी साफ हो गया है। वहीं, मंडी धनौरा में भी नामांकन पत्रों की जांच में नौ पदों के लिए हुए सभी एकल नामांकन वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed