{"_id":"69cd8589bc0b363a8c0ee75f","slug":"nominated-members-of-municipal-bodies-will-be-sworn-in-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160673-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नगर निकायों में नामित सदस्यों \nका आज होगा शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नगर निकायों में नामित सदस्यों का आज होगा शपथ ग्रहण
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद की नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण बृहस्पतिवार को कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर सभी निकायों में एसडीएम स्तर के अधिकारी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
नगर पालिका परिषद अमरोहा, हसनपुर, धनौरा, बछरायूं और गजरौला सहित नगर पंचायत जोया, नौगावां सादात, उझारी और सैदनगली में निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। अमरोहा, हसनपुर, बछरायूं और जोया में सुबह 11 बजे, जबकि नौगावां सादात में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण होगा। वहीं गजरौला और उझारी में दोपहर दो बजे, धनौरा में तीन बजे तथा सैदनगली में शाम चार बजे कार्यक्रम संपन्न होगा।
अमरोहा नगर पालिका में आशा आर्य, प्रेम सिंह सैनी, सुगंध शर्मा, पिंकी रानी वर्मा और शार्दुल अग्रवाल को नामित सदस्य बनाया गया है। हसनपुर में मानवी त्यागी, ज्योगी गर्ग, पंकज भटनागर, वीर सिंह एडवोकेट और अजय वाल्मीकि को नामित किया गया है। इसी क्रम में धनौरा में सीमा, ओमवीर सिंह, प्रत्यक्ष शर्मा, कुसुम अग्रवाल और जसवीर सिंह, बछरायूं में राहुल आर्य, सुरेश सैनी, चन्द्रपाल सिंह, अरुण रस्तोगी और शेख चरागउद्दीन तथा गजरौला में डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा, गुरुवचन सिंह, सत्यपाल सिंह, गीता रानी और वैभव गोयल को नामित किया गया है। नगर पंचायतों में भी नामांकन किए गए हैं।
विज्ञापन
नौगावां सादात में वीरेंद्र सैनी, उषा रानी और जियाब्वास, उझारी में प्रीति सैनी, सतीश सागर और मनीराम पाल, जोया में आकाश वाल्मीकि, प्रमोद अग्रवाल और सीमा चौधरी तथा सैदनगली में राजू खड़गवंशी, वीर सिंह सैनी और शेखर गुप्ता को नामित सदस्य बनाया गया है। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामित सदस्यों के शपथ ग्रहण कराने के निर्देश मिले हैं। संवाद