फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No youth should be deprived of becoming a voter: Divisional Commissioner

चित न रहे कोई भी युवा, मेहनत-इमानदारी से काम करें बीएलओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
No youth should be deprived of becoming a voter: Divisional Commissioner
गजरौला में निरीक्षण के दौरान बीएलओ को दिशा-निर्देश देते कमिश्नर। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कमिश्नर आंजनेय कुमार ने कहा कि जो बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे हैं, वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करें। कोई भी आयु पूरी करने वाला युवा वोट बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए, हरेक का वोट बनना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन कमिश्नर ने प्राथमिक विद्यालय बुढ़नपुर, प्राथमिक विद्यालय नारंगपुर, शिव इंटर कॉलेज गजरौला, रमाबाई राजकीय डिग्री कॉलेज गजरौला में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण के कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में लगाए और कार्य में लगे कार्मिकों से पूछा कि अभी तक कितने फार्म संख्या 6, 7, 8 आए हैं। इसमें महिलाओं के फार्म कितने हैं, क्या-क्या दस्तावेज लिए जा रहे हैं, कितने की फीडिंग की जा चुकी है, आदि के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में लोगों को जानकारी दे दिया जाए कि यदि कोई भी व्यक्ति का वोट बनने से छूट रहा है तो वह व्यक्ति वोट अवश्य बनवा लें। जिस व्यक्ति का वोट बनाया जाए उसकी आईडी के लिए निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली बिल, लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज भी लिए जा सकते हैं। कहा कि इलेक्ट्रोरल आईडी कार्ड बहुत ही अनिवार्य होता है। यह आधार से भी मजबूत आईडी कार्ड है। युवा व महिला वोटरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है। जितने भी बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे हैं वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करें। कोई भी व्यक्ति वोट बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान उनके साथ डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी पूनम और एडीएम भगवान शरण, उप जिलाधिकारी सदर विजय शंकर, उपजिलाधिकारी धनौरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed