फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   no tiolet in government primary school

सरकारी स्कूलों में दिव्यांगों के लिए शौचालय नहीं, रसोईघर भी अधूरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
no tiolet in government primary school
अमरोहा। जिले में नगरीय क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की वास्तविक हालात सामने आ गए हैं। सरकारी स्कूलों में दिव्यांगों के लिए शौचालय तक नहीं है। इसके अलावा 10 स्कूलों में रसोई घर अधूरे हैं। अब ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हालात में बदलाव होने हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने अधिशासी अधिकारियों को स्कूलों की सूची उपलब्ध कराई है। इसके तहत पहले चरण में शहर के 10 स्कूलों की सूची नगर पालिका को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

नगर विकास के प्रमुख सचिव ने जुलाई में नगरीय क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत चयन करने का निर्देश दिया लेकिन अधिशासी अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की है। बेसिक शिक्षा परिषद ने समन्वय नहीं बना सका। अमर उजाला ने 18 नवंबर को मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद के अफसर हरकत में आएं। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के स्कूलों की सूची तैयार की गई। इसके बाद शहर के 10 परिषदीय स्कूलों के हालात के बारे में अधिशासी अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। बेसिक शिक्षा परिषद ने दोबारा में जिले के सात नगरीय निकायों के स्कूलों का परीक्षण किया। कुल 46 स्कूलों की संबंधित नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों को भेजी गई है। जिसमें चौकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें हसनपुर, उझारी, बछरायूं, धनौरा और नौगांवा सादात के कई परिषदीय स्कूलों में रसोई घर तक नहीं है। इसके अलावा सभी स्कूलों में दिव्यांगो के लिए शौचालय भी नहीं है। कक्षाओं में फर्श पर टाइल्स नहीं है। उनके लिए रैंप और रेलिंग भी नहीं है। इसके अलावा शौचालय और मूत्रालय में टाइल्स नहीं बिछे हैं। उनमें नल जल से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed