{"_id":"63ed3e14bc6448379707e914","slug":"no-project-should-remain-pending-due-to-paucity-of-funds-jpnagar-news-c-15-1-55990-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: कोई भी परियोजना धन की कमी के अभाव में न रहे लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: कोई भी परियोजना धन की कमी के अभाव में न रहे लंबित
Thu, 16 Feb 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जो परियोजनाएं पूर्ण हो गईं हैं उन्हें सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर हैंड ओवर किया जाए। कोई भी परियोजना धन के अभाव में लंबित नहीं रहना चाहिए। ये बातेें डीएम बीके त्रिपाठी ने कहीं। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि परियोजना के निर्माण में गुणवत्ता को विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी स्थिति में किसी भी परियोजना के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा जिन परियोजनाओं में विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाया है, उन पर आवश्यक कार्रवाई करके उन्हें विद्युत कनेक्शन दिया जाए। उन्होंने अमरोहा शहर की जल निकासी के लिए स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज के अंतर्गत नाला निर्माण कार्य, जनपद में पुलिस चौकी रहरा को उच्चकृत कर नवीन पुलिस थाना रहरा के आवासीय भवनों के निर्माण कार्य समेत अन्य चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता विद्युत,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी आदि मौजूद रहे।