{"_id":"647cedf41412565de608a0ec","slug":"no-power-supply-from-power-sub-station-to-jajru-feeder-jpnagar-news-c-15-1-165208-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विद्युत उपकेंद्र से जाजरू फीडर पर 11 दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विद्युत उपकेंद्र से जाजरू फीडर पर 11 दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने विद्युत उपकेंद्र पर धरना देकर बिजली समस्याओं को दूर करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र नौगांवा पर धरना दिया।
उन्होंने कहा कि विद्युत उपकेंद्र से जाजरू फीडर पर 25 मई से आज तक विद्युत सप्लाई नहीं मिल पाई है। करीब 11 दिनों से बिजली नहीं मिलने से किसानों की फसल सूख रही हैं। खंबे व तार टूटे हुए हैं जो आज नहीं जुड़ पाए हैं।
नौगांवा सादात की विद्युत उपकेंद्र से सभी लाईनें पुरानी व जर्जर हालत में हैं। जिससे आए दिन हादसों का खतरा रहता है। जिन्हें अति शीघ्र बदलवाया जाए। विद्युत लाइन के पास खड़े पेड़ों को कटवाया जाए। जिससे होने वाले फाल्ट की समस्या से निजात मिल सके। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ.चंद्रपाल, करन सिंह, महेंद्र, गजपाल सिंह, अकबर, चिंटू आदि मौजूद रहे।