फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No light, roads of Hashmi Nagar become ponds

Amroha News: पथ न प्रकाश, हाशमीनगर की सड़कें बनीं तालाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
No light, roads of Hashmi Nagar become ponds
अमरोहा। बिजनौर रोड स्थित हाशमी नगर के बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से महरूम होने के कारण परेशानी झेलने को विवश हैं। इस कॉलोनी में न रास्ते ठीक है और न ही पेयजल की व्यवस्था है। साफ-सफाई के लिए नियमित कर्मचारी पहुंचते ही नहीं हैं। जिससे काॅलोनी में गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। आलम यह है कि गंदगी के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

हाशमी नगर कॉलोनी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार है। यहां सड़कों की हालत बदहाल हो चली है। पानी निकासी की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निकासी न होने से नालों का पानी सड़कों पर भर जाता है। जिससे लोगाें को निकलने में परेशानी तो होती ही है, साथ ही सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। नालों का पानी सड़क पर भर जाने के कारण पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है। पालिका द्वारा कॉलोनी में पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे कॉलोनीवासियों को शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए खंभों पर लाइटें भी नहीं लगाई जा सकी हैं। जिस कारण कॉलोनी में अंधेरा पसरा रहता है। नियमित सफाई कर्मी न पहुंचने के कारण गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।
विज्ञापन


-------------
क्या कहते हैं कॉलोनीवासी

जल निकासी की व्यवस्था को लेकर कई बार डीएम को प्रार्थना पत्र देकर नाली निर्माण व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन इस पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। - मोहम्मद इमरान
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

बरसात के समय में करीब दो फीट पानी सड़क पर भर जाता है। जिससे कॉलोनीवासियों को निकलना दुश्वार हो जाता है। खासतौर से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके लिए कुछ समय पहले ही पालिका अध्यक्ष को शिकायत भी की गई थी। - मोहम्मद शुएब
------
टूटी सड़क व जलभराव के चलते दो दिनों से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे थे। जिसको बनवाने की मांग को लेकर सभासद से लेकर सीएम के पोर्टल तक शिकायत की गई। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। जिससे बीमारी का खतरा भी बना रहता है। - गोपाल सिंह


----------------

सभी वार्डों में साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध किये गए हैं। अगर नियमित सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहें हैं, तो इसको गंभीरता से दिखवाया जाएगा। पानी निकासी के लिए नालों की व्यवस्था भी कराई जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार, ईओ


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed