फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No ICU facility, district hospital has become a referral center

Amroha News: आईसीयू की सुविधा नहीं, रेफरल सेंटर बना जिला अस्पताल

Fri, 04 Jul 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
No ICU facility, district hospital has become a referral center
अमरोहा। भले ही सरकार चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े प्रयास कर रही है, लेकिन सरकारी अस्पतालों की स्थिति खराब है। 25 लाख की आबादी वाले जिले के सरकारी अस्पतालों में आईसीयू भी नहीं है। जिले के सामुदायिक अस्पताल तो छोड़ों जिला अस्पताल भी रेफर केंद्र बनकर रह गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भी कमी है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल हों या फिर गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों तुरंत हायर सेंटर रेफर किया जाता है। ऐसे में मरीजों की पीड़ा घटना की बजाय बढ़ जाती है। कई लोगों की जान तक चली जाती है। वेंटिलेटर ताले में बंद है, छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर 70 प्रतिशत मरीजों को मुरादाबाद, मेरठ या दिल्ली के लिए रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि अमरोहा जिले की स्थापना 15 अप्रैल, 1997 को हुई थी। यह जिला पहले ज्योतिबा फुले नगर के नाम से जाना जाता था। जिला बनने से पहले अमरोहा मुरादाबाद का हिस्सा हुआ करता था। वजूद में आने के बाद जोया रोड किनारे पुलिस ऑफिस के पास संयुक्त जिला चिकित्सालय के नींव रखी गई है। जिला अस्पताल में डॉक्टर व अन्य स्टाफ के 52 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां कई पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय यह जिला बना था उसे समय जिले की जनसंख्या करीब 18 लाख थी, जो अब 25 लाख के करीब पहुंच गई है। एक लोकसभा और चार विधानसभा वाले इस जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तो हुईं, लेकिन आज तक जिला अस्पताल में आईसीयू वार्ड नहीं बन सका। जिसकी वजह से हर गंभीर मरीज को दिल्ली मुरादाबाद या मेरठ के लिए रेफर किया जाता है। कई बार आईसीयू की फैसिलिटी नहीं मिलने के कारण मरीज दम तोड़ देता है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले छह महीने में करीब 360 मरीज जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किए गए हैं। इसमें सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज शामिल हैं।
-------------------
सीएचसी हसनपुर में भी बुनियादी सुविधाएं नदारद
हसनपुर में संभल-गजरौला मार्ग पर स्थित है। नगर की एक लाख की आबादी के अलावा करीब 20 गांव के ग्रामीण यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह चिकित्सकों की तैनाती नहीं होना है। यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह फिजिशियन के अलावा फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया की तैनाती है। वहीं, यहां पर एक ही लैब टेक्नीशियन व एक फार्मासिस्ट समेत छह स्टाफ नर्स की तैनाती है। क्षेत्र और आबादी को देखते हुए यह स्टाफ काफी कम है। ऐसे में गंभीर मरीज को यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जाता है।
-----------------------
यह है जिला अस्पताल में डॉक्टरों की स्थिति
फिजीशियन के दो पद हैं, जबकि एक डॉक्टर तैनात है। चेस्ट फिजिशियन और कार्डियोलॉजिस्ट के एक-एक पदों पर आज तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी। बाल रोग विशेषज्ञ दोनों पद भरे हैं। एनेस्थेटिक्स के दो पदों के सापेक्ष एक डॉक्टर तैनात है। जनरल सर्जन के दो पद में से एक डॉक्टर की तैनाती है। ऑर्थोपेडिक सर्जन के दोनों पद भरे हुए हैं। ऐसे ही नेत्र सर्जन के दोनों पद भरे हुए हैं, जबकि ईएनटी सर्जन के एक पद पर डॉक्टर तैनात हैं। रेडियोलॉजिस्ट के दो पदों में एक ही डॉक्टर हैं, जबकि एक पद खाली है। चर्म रोग विशेषज्ञ में स्वीकृत एक पद पर डॉक्टर तैनात हैं। ईएमओ के तीनों पर भरे हुए हैं, अधीक्षक परामर्शदाता का एक पद है वह भी खाली है। जबकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तैनात हैं।

-----------------------
जिला अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था नहीं है। गंभीर मरीज को रेफर करना पड़ता है। दस बेड के आईसीयू की तैयारी चल रही है। - डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article