{"_id":"57fbe9fc4f1c1bc67b28def5","slug":"no-entry-of-vehical-in-city-at-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर शहर में बड़े वाहनों की ‘नो इंट्री’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर शहर में बड़े वाहनों की ‘नो इंट्री’
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
नो इंट्री के चलते शांत दिखीं सड़कें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा पर बड़े वाहन लेकर शहर की तरफ न आएं। क्योंकि जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी शहर में इंट्री नहीं करने देंगे। सीओ सिटी ने तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की सख्त हिदायत दी है।
मंगलवार को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। दिन में रामलीला मंचन के बाद शाम को जेएस हिंदू डिग्री कालेज मैदान में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले दहन किए जाएंगे।
पुतला दहन पर शहरी नागरिकों के साथ ही ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग दशहरा में राम-रावण युद्ध का मंचन देखने आते हैं। भारी भीड़ रहती है। कहीं यातायात व्यवस्था न चरमरा जाए। सीओ सिटी शील कुमार ने इस लिहाज से बड़े वाहनों को शहर में अंदर आने से रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
तीन स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। धनौरा और नौगावां सादात की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को शाह विलायत साहब के गेट पर रोका जाएगा। कांठ, पाकबड़ा और मुरादाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को कैलसा चौराहा पर रोक दिया जाएगा। इसके अलावा रामलीला मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए गांधी मूर्ति पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सीओ सिटी शील कुमार ने बताया कि दशहरा के मद्देनजर किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए बड़े वाहनों को बाहर ही रोका जाएगा।
एंटी सबोटाज से चेक होगा दशहरा ग्राउंड
दशहरा पर पुतले दहन के दौरान आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिससे शरारती तत्व अपने मकसद में कामयाब न हो सकें। बार्डर पर बने हालात के मद्देनजर किसी भी तरह की घटनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए दशहरा मेला ग्राउंड पर भारी पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। सीओ सिटी शील कुमार ने बताया कि आतंकी गतिविधियों को देखते हुए दिन में ही दशहरा ग्राउंड को एंटी सबोटाज से चेक किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।