{"_id":"66f737bbd471d5a56a063684","slug":"no-entry-of-four-wheelers-in-tigri-on-pitru-visarjan-amavasya-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-126485-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को जाम से जूझना न पड़े। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों को चेक पोस्ट से मोहरका पट्टी वाले मार्ग से तिगरी के बाहर से गुजारा जाएगा। वहीं, दोपहिया वाहन को करीब 100 मीटर पहले बाढ़ खंड की चौकी पर खड़े कराए जाएंगे, जहां से श्रद्धालु पैदल जाएंगे।
तिगरी निवासी पंडित गंगा सरन शर्मा के मुताबिक पितृ विसर्जन अमावस्या बुधवार को है। अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरी में लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पितरों का तर्पण करेंगे। वहीं, ब्रजघाट के मुकाबले तिगरी में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहेगी। दूर दराज के श्रद्धालु रात में ही गंगा किनारे पहुंच जाएंगे। स्नान का सिलसिला मंगलवार आधी रात के बाद से ही शुरू हो जाएगा। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण तिगरी-गजरौला मार्ग पर जाम लगने की संभावना है। ऐसे में पुलिस ने व्यवस्था दुरुस्त करनी शुरू कर दी है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि तिगरी जाने वाले ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ ही चार पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
सुरक्षा के यह रहेंगे इंतजाम
तिगरी में चेक पोस्ट पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। घाटों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। स्नान घाटों पर 12 गोताखोरों की ड्यूटी रहेगी। एक प्लाटून फ्लड पीएसी जवान तैनात किए जाएंगे। सीओ के मुताबिक थाना पुलिस के अलावा एसपी ऑफिस से मिलने वाले 100 सिपाही और 25 उप निरीक्षकों को घाटों पर ही तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां से गुजारे जाएंगे वाहन
1- तिगरी में जिला पंचायत के गेट सामने से दोपहिया वाहनों की ही एंट्री होगी।
2-तिगरी में जाकर दोपहिया वाहनों को बाढ़ खंड की चौकी या स्नान घाट से कुछ दूर ही रोक दिया जाएगा।
3- श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राॅली और अन्य वाहन पुलिस चेक पोस्ट से मोहरका पट्टी वाले मार्ग से गुजरेंगे।
5-श्मशान घाट एवं मेला स्थल के पास ट्रैक्टर ट्राली व चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी।
6-स्नान कर लौटने वाले ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य चार पहिया वाहनों को ओसीता जगदेवपुर व कांकाठेर से गुजारा जाएगा।