फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No entry for heavy vehicles on Joya-Amroha road today for 6 hours

Amroha News: जोया-अमरोहा रोड पर 6 घंटे भारी वाहनों की आज नो एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles on Joya-Amroha road today for 6 hours
अमरोहा। मुख्यमंत्री आज अमरोहा आएंगे। यहां जोया रोड स्थित नई पुलिस लाइन के मैदान में निकाय के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू किया है। जिससे सड़क पर जाम और अव्यवस्था न हो। प्लान के चलते 6 घंटे अमरोहा-जोया रोड पर वाहनों की नो एंट्री रहेगी। जोया की तरफ से अमरोहा आने वाले सभी वाहनों को अतरासी चौराहे से अमरोहा की तरफ़ जाने की अनुमति होगी। जबकि अमरोहा से जोया की तरफ जाने वाले वाहनों को बंबूगढ़ चौराहे से बंबूगढ़ गांव होते हुए संभल चौराहा निकाला जाएगा। वहीं वीवीआईपी-वीआईपी और आम जनता के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि जनसभा के चलते जोया रोड पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए छह निर्धारित स्थानों पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। यहां से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इन स्थानों से वाहनों को शहर के अंदर नहीं आने देंगे। ट्रैफिक प्लान के तहत किसी भी तरह के भारी वाहन जैसे ट्रक, डीसीएम, कंटेनर या अन्य भारी मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। इसी तरह वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग हेलीपैड के पास पाक कराई जाएंगी। वीआईपी की गाड़ियों को जनसभा स्थल से 100 मीटर दूसर अमरोहा की तरफ बायीं ओर पार्क कराया जाएगा, जबकि जोया की तरफ से आने वाली वीआईपी के वाहनों को जनसभा स्थल से जोया की तरफ डेढ़ सौ मीटर दायीं और खड़ा कराया जाएगा। आम जनता के वाहनों को जोई के मैदान में पार्क कराया जाएगा। सीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का सरकारी कार्यक्रम मिल गया है। सोमवार को करीब 2:30 शामली से अमरोहा के लिए रवाना होंगे। 2:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। दोपहर 3 बजे वह जनसभा के मंच पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटे मंच पर रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:05 पर उनका हेलीकॉप्टर रवाना होगा।
विज्ञापन


ऐसा होगा रूट डायवर्जन प्लान
- अमरोहा से आने वाले वाहनों को बंबूगढ़ तिराहे से बंबूगढ़ गांव से होते हुए संभल चौराहा नेशनल हाईवे पर निकाला जाएगा।
- अमरोहा से जोया की तरफ जाने वाले वाहन को रोकने के लिए बंबूगढ़ चौराहे पर वेरीकेट कर पुलिस तैनात रहेगी।
- कचहरी की तरफ से आने वाले वाहनों को विकास भवन से अतरासी-बिजनौर बाईपास की तरफ से निकाला जाएगा।
- जोया से अमरोहा की ओर आने वाले वाहनों को अतरासी चौराहे से आरटीओ ऑफिस के सामने से होकर अमरोहा निकाला जाएगा।
- संभल चौराहे से अमरोहा की तरफ आने वाले वाहनों को बंबूगढ़ होते हुए शहर में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed