{"_id":"68dd91237797381aed0968fe","slug":"no-action-taken-in-case-of-assault-on-teacher-in-private-school-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-148928-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निजी विद्यालय में शिक्षिका से मारपीट में नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निजी विद्यालय में शिक्षिका से मारपीट में नहीं हुई कार्रवाई
Thu, 02 Oct 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। निजी विद्यालय में शिक्षिका के साथ की गई मारपीट के मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। मंगलवार को दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए कुछ लोगों ने प्रयास किया था। हालांकि अभी इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
सैदनगली क्षेत्र के शब्दल्पुर शर्की स्थित सीताराम इंटर काॅलेेज में सोमवार सुबह करीब नौ बजे शिक्षिका कमलेश कक्षा 10 की छात्राओं को पढ़ा रही थीं, तभी कक्षा 12 की एक छात्रा के परिजन विद्यालय में हाथों में लाठी डंडे लेकर घुस आए और शिक्षिका कमलेश से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। बताया गया था कि शनिवार को कक्षा में शिक्षिका कमलेश ने कार्य पूरा नहीं करने पर छात्रा को डांट दिया था और उसकी पिटाई भी की थी। छात्रा ने इसकी शिकायत घर जाकर परिजनों से की थी।
इसके बाद छात्रा के परिजनों ने शिक्षिका से मारपीट की थी। मारपीट में शिक्षिका बेहोश हो गई थी। शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य खेमपाल सिंह ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी थी। दूसरी ओर छात्रा के परिजन भी थाने में तहरीर दी थी। बुधवार को दोनों पक्षों में थाने में समझौते के लिए बातचीत हुई। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता नामा दिया है। जिस पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।