{"_id":"6733bf381deeafaab30689a6","slug":"nipun-exam-will-be-held-on-29th-and-30th-in-council-schools-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-129100-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परिषदीय स्कूलों में 29 और 30 को होगी निपुण परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परिषदीय स्कूलों में 29 और 30 को होगी निपुण परीक्षा
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को निपुण बनाने के लिए होने वाली परीक्षा के आयोजन की तारीखों में बदलाव किया गया है। पहले जहां जिले में 22 व 23 नवंबर को परीक्षा का आयोजन कराया जाना था, वहीं अब उपचुनाव के चलते इसकी तारीख को आगे बढ़ाते हुए 29 व 30 नवंबर कर दिया गया है। निपुण परीक्षा को लेकर विद्यालयों में हर शनिवार को बच्चों को तैयारी भी कराई जा रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग की और से जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जाता है। जिसमें 786 प्राथमिक विद्यालय, 185 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 295 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में एक लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों के सीखने की क्षमता को आसान बनाने के लिए निपुण भारत मिशन चल रहा है। जिसके तहत छात्र-छात्राओं को विषय सामग्री के जरिये शिक्षण कार्य कराया जाता है। विद्यालयों को निपुण लक्ष्य हासिल करने की समय सीमा भी निर्धारित की जाती है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा ने निपुण परीक्षा को लेकर समय सारिणी के साथ ही दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। दो घंटे की इस परीक्षा का आयोजन पहले 22 व 23 नवंबर को किया जाना था, लेकिन 23 नवंबर को उपचुनाव की मतगणना के चलते परीक्षा की तारीखों में फेरबदल किया गया है। अब परीक्षा का आयोजन 29 व 30 नवंबर को किया जाएगा।
- परिषदीय स्कूलों में निपुण परीक्षा को लेकर समय सारिणी में बदलाव हुआ है। अब परीक्षा का आयोजन 22 व 23 नवंबर के स्थान पर 29 व 30 नवंबर को होगा। परीक्षा के लिए बच्चों को तैयारी कराई जा रही है।- डॉ. मोनिका, बीएसए