फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nine samples of food items were taken in view of Holi

होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों के नौ नमूने लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nine samples of food items were taken in view of Holi
होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की धनौरा में दुकानों पर कार्रवाई कर खाद्य पदार्थों के नौ नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होली त्योहार पर किसी प्रकार की मिलावट की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने खाद्य विभाग को अभियान चलाकर मिलावटखारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। शनिवार को अभिहित अधिकारी सुनील कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तहसील धनौरा में छापामार अभियान चलाया। टीम ने गजरौला में जहीर से मिश्रित दूध का नमूना, अवंतिका नगर गजरौला स्थित श्री गणपति ट्रेडर्स से दुकान में बिक्री के लिए रखी सौंफ और हल्दी पाउडर, खाद गुर्जर स्थित बेस्ट स्वीट्स एंड नमकीन, सुनील कुमार की मिठाई की दुकान से मावा, राहुल मिष्ठान भंडार से खोया, शगुन स्वीट कॉर्नर पर संतराम से खोया का, खाद गुर्जर पर स्थित आराध्य ट्रेडर्स की किराना की दुकान से बेसन का नमेना लेकर जांच को भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद टीम चुचैला कलां पहुंची। यहां पर दीनू स्वीट्स से मावे का, इमरान स्वीट कॉर्नर से सफेद रसगुल्ले का नमूना जांच के लिए लिया। अलग-अलग मिठाई की दुकानों से दूषित लगभग 20 किलो रसगुल्ला और 8 किलो खोयस को नष्ट कराया। छापेमारी अभियान की भनक लगते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद करके फरार हो गए। कार्रवाई से उनमें हड़कंप मचा रहा। अभिहित अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। उन्होंने दुकानदारों से साफ-सुथरी मिठाई, मावा और गुंजिया बनाने, बेचने के लिए निर्देेश दिए। खाद्य सचल टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके जयंत, यदुवीर सिंह, तन्मय अग्रहरि, महेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed