फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nine more powerhouses will be built in Hasanpur area

Amroha News: हसनपुर क्षेत्र में बनेंगे नौ और बिजलीघर, तीन की क्षमता बढ़ेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Nine more powerhouses will be built in Hasanpur area
हसनपुर। तहसील क्षेत्र में नौ और नए बिजलीघर बनने जा रहे हैं। ये सभी बिजलीघर 33 केवी के होंगे। इन बिजलीघरों का प्रस्ताव पास करके शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होने पर इन बिजलीघरों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा तीन बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने ग्राम ब्रह्माबाद में निर्माणाधीन 220 केवी के बिजलीघर की प्रगति जानने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खंड अमरोहा राजेश कुमार गुप्ता को बुलाया। निर्देशित किया कि जल्द ही बिजलीघर का निर्माण पूरा किया जाए। इसके अलावा विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव भदौरा में 33 केवी, देहरी खादर में 33 केवी, चंदनकोटा में 33 केवी, रूपा नांगल में 33 केवी, हथियाखेड़ा में 33 केवी, तरारा में 33 केवी, फतेहपुर खादर में 33 केवी, अगरौला कला में 33 केवी, अल्लीपुर खादर में 33 केवी में नये बिजलीघर बनाए जाएंगे। जबकि हसनपुर देहात में 33 केवी, देहरा मिलक में 33 केवी और ढक्का में 33 केवी बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव पास होकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed