फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nine meritorious students of the district will be honored today

Amroha News: आज मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे जिले के नौ मेधावी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Nine meritorious students of the district will be honored today
अमरोहा। यूपी बोर्ड की प्रदेश की मेरिट में अपना स्थान बनाने वाले मेधावियों को आज लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। वहीं, हाईस्कूल व इंटर के नौ मेधावियों को लखनऊ व अन्य को जनपद स्तर पर शनिवार कलक्ट्रेट में 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड के सर्वाेच्च पांच व संस्कृत परिषद के अलावा सीबीएसई एवं आईसीएसई के सर्वोच्च दस मेधावियों को राज्य स्तर पर लखनऊ व बाकी मेधावियों को जिला स्तर पर सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में अमरोहा के विद्यार्थियों ने प्रदेश भर में अपना परचम लहराया था। अब शासन द्वारा विद्यार्थियों की मेधा का सम्मान किया जाएगा। यूपी बोर्ड में सर्वोच्च पांच स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को राज्य स्तर पर सम्मान मिलेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद, सीबीएसई एवं आईसीएसई के दस-दस मेधावियों को भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिले से नौ मेधावी राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे। जबकि प्रदेश में छह से दस स्थान व जनपदीय मैरिट में स्थान पाने वाले मेधावियों को आज कलक्ट्रेट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य स्तर के मेधावियों को एक लाख रुपये के अलावा एक टेबलेट, मेडल एवं प्रशस्तिपत्र तथा जिला स्तरीय मेधावियों को 21 हजार रुपये के अतिरिक्त टेबलेट, मेडल व प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। आज 11 बजे से कलक्ट्रेट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें मिलेगा सम्मान
काजल सिंह, नूतन यादव, राधिका (यूपी बोर्ड, इंटरमीडिएट), गुर्मिता, शिल्पी, रिया, राधिका, अवन्तिका (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद, द्वादश), सारिका कमल (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद, दशम)
----

जिले में इनको मिलेगा सम्मान
हाईस्कूल- मंतशा, पलक, काक्षी, कल्पना सिंह, यशिका, भूमिका शर्मा, अदिति वर्मा, आयुषी, अक्षरा शर्मा, वर्षा सागर।
--
इंटरमीडिएट - नूर अफ्शा, रिचा आर्या, दीपांशु सिंह, कृतिका देवल, लक्षी, रितिका, सुहेलिया, हिमांशु शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed