{"_id":"68eeba5e0d83e40b620aaf43","slug":"nine-crore-rupees-budget-released-to-panchayats-work-to-begin-soon-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-149713-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पंचायतों को नौ करोड़ का बजट जारी, जल्द शुरू होंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पंचायतों को नौ करोड़ का बजट जारी, जल्द शुरू होंगे कार्य
Wed, 15 Oct 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ग्राम पंचायतों में रुके हुए विकास कार्यों को रफ्तार मिल सकेगी। पंचायत चुनाव से पहले सरकार की ओर से 15वें वित्त के रूप में अनटाइड मद से 9.52 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। बजट के अभाव से पंचायतों में लंबे समय से कार्य नहीं हो पा रहे थे। अब बजट मिलने के बाद पंचायतों में नाली, खड़ंजा, सड़क व अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे।
जिले में छह ब्लॉक में 576 पंचायतें हैं। इनमें राज्य वित्त व 15वें वित्त से विकास कार्यों के लिए बजट का आवंटन किया जाता है। आबादी के हिसाब से सरकार वित्तीय वर्ष में अनटाइड और टाइड के अलग-अलग खातों में दो बार में धनराशि मुहैया कराती है। टाइड की धनराशि सिर्फ स्वच्छता आदि पर खर्च होती है जबकि अनटाइड की धनराशि पक्के कार्य और वेतन आदि में खर्च किए जाते हैं। लंबे समय से पंचायतों में विकास के लिए बजट नहीं मिल सका था जिससे विकास कार्य रुके हुए चल रहे थे लेकिन दिवाली से पहले शासन ने गांवों में विकास के लिए बजट जारी कर दिया है। अगले साल पंचायत चुनाव भी होने हैं। इससे पहले सरकार ने अनटाइड के रूप में पंचायतों को बजट जारी कर दिया है।
-- --
जनवरी से नहीं मिला था बजट
पंचायतों में विकास कार्याें के लिए जनवरी के बाद से कोई बजट जारी नहीं हुआ था। बजट के अभाव में न तो विकास की कार्ययोजना ही बन पा रही थी और न ही कार्य हो पा रहे थे लेकिन अब बजट मिलने के बाद रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जा सकेगी।
विज्ञापन
-- --
किस ब्लॉक की पंचायतों को कितना बजट
ब्लॉक - धनराशि
अमरोहा - 15332422
धनौरा - 14945017
गजरौला - 13669253
गंगेश्वरी - 16487009
हसनपुर - 13969929
जोया - 20858504
-- -- -- -- -- -
15वें वित्त के रूप में जिले की पंचायतों को बजट जारी हुआ है। आबादी के हिसाब से पंचायतों को पैसा मिलता है। इससे गांव में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। - पारुल सिसोदिया, डीपीआरओ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -