{"_id":"660efb2fabbc287f590e95c4","slug":"nine-candidates-submitted-nomination-papers-on-the-last-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-116600-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अंतिम दिन नौ प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अंतिम दिन नौ प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन पत्र
Fri, 05 Apr 2024 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दूसरे चरण के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को आखिरी दिन नौ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। तीन प्रमुख दलों सहित 21 प्रत्याशी अमरोहा लोकसभा सीट पर अपना नामांकन जमा करा चुके हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी के बाद ही चुनावी मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट होगी।
अमरोहा लोकसभा के लिए दूसरे चरण में होने वाली नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हुई थी। जोकि चार अप्रैल बृहस्पतिवार तक जारी रही। एक अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने सबसे पहले अपना नामांकन जमा कराया था। इसके अगले दिन बसपा के डॉ. मुजाहिद हुसैन व बुधवार को कांग्रेस व सपा गठबंधन के प्रत्याशी सांसद दानिश अली ने अपना नामांकन जमा कराया था। बृहस्पतिवार को नामांकन जमा करने के आखिरी दिन अलग-अलग सामान्य पार्टियों समेत कुल नौ प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। पूरी प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद आठ अप्रैल को नाम वापसी के बाद ही इस सीट पर लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो सकेगी। बृहस्पतिवार अंतिम दिन तक 21 प्रत्याशी अपना नामांकन जमा करा चुके थे।