{"_id":"683cbff88471ca22b0018bd6","slug":"niece-dies-in-car-accident-uncle-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141037-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार की टक्कर से भांजी ने दम तोड़ा, मामा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार की टक्कर से भांजी ने दम तोड़ा, मामा घायल
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)।
गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कुआडाली अंडरपास के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आठवीं की छात्रा गांव करनपुर निवासी रश्मि (17) की मौत हो गई। जबकि, छात्रा का मामा घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार भी पलट गई।
सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव करनपुर निवासी श्योदान सिंह की बेटी रश्मि कक्षा आठ की छात्रा थी। रविवार दोपहर छात्रा अपने मामा भेंसरोली निवासी दानवीर के साथ बाइक से ननिहाल में जा रही थी। बाइक दानवीर चला रहा था। वह पंडकी की ओर से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड होते हुए मुख्य मार्ग पर आ रहे थे। कुआडाली के पास सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर न होने के चलते कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उछलकर कई मीटर दूर जा गिरी। वहीं, कार पलट गई। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। उधर, चालक कार से निकल कर भाग गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल दानवीर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मृतका दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में एक छात्रा की मौत हुई है, जबकि उसका मामा घायल हो गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।