फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NHAI sent the report to the investigation committee, waiting for the CMO's report

Amroha News: एनएचएआई ने जांच कमेटी को भेजी रिपोर्ट, सीएमओ की रिपोर्ट का इंजतार

Thu, 12 Jun 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
NHAI sent the report to the investigation committee, waiting for the CMO's report
अमरोहा। हादसे में गायक पवनदीप राजन के घायल होने के मामले में डीएम की बनाई जांच कमेटी को एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने रिपोर्ट भेज दी है। जबकि, कमेटी को सीएमओ की रिपोर्ट का इंतजार है। दोनों अफसरों की रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंपेगी। अब 13 जून को डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होगी। चर्चा है कि इस बैठक में फिर यह मुद्दा उछलेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत जिले के सिलेन टाक निवासी गायक पवनदीप राजन पांच मई की रात साथी अजय मेहरा के साथ घर से कार से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होने हैदराबाद पहुंचना था। कार चालक राहुल सिंह चला रहा था। रात करीब ढाई बजे उनकी कार गजरौला क्षेत्र में चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरी तो हाईवे किनारे सीओ ऑफिस के सामने खड़े कैंटर में घुस गई थी। हादसा चालक राहुल को झपकी आने के कारण हुआ था।
विज्ञापन

हादसे में पवनदीप, उनके साथी अजय व चालक राहुल घायल हो गए थे। गजरौला पुलिस ने निजी एंबुलेंस से तीनों घायलों को डिडौली में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। गायक पवनदीप के हादसे में घायल होने का मामला पिछले दिन हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उठा था। सामने आया था कि हादसे के बाद 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची थी और एनएचएआई टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1033 से भी कोई मदद नहीं मिली था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सड़क दुर्घटना के बाद 1033 और 108 एंबुलेंस की अनुपलब्धता के कारण की जांच के लिए जांच के निर्देश दिए थे। डिप्टी कलेक्टर मसीहा नजम की अध्यक्षता में पांच सदस्य टीम गठित कर टीम को 15 दिन में एंबुलेंस की अनुपलब्धता की तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट मांगी थी। जांच कमेटी ने एनएचएआई और अमरोहा सीएमओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। डिप्टी कलेक्टर मसीहा नजम ने बताया कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सीएमओ की रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमओ की रिपोर्ट आने के बाद दोनों विभाग की रिपोर्टों को अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article