फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nh24 one way

आज से वन-वे रहेगा नेशनल हाईवे-24

Fri, 05 Aug 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 05 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
nh24 one way
नेशनल हाईवे
 श्रावण माह में कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए शुक्रवार शाम को नेशनल हाईवे को वन-वे कर दिया जाएगा। यदि हाईवे पर और कावंड़ियों की संख्या और बढ़ी तो शनिवार से पूर्ण रूप से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा को हाईवे पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हो गए। पुलिस अफसरों ने भ्रमण कर डायवर्जन व कांवड़ियों की सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


श्रावण माह में कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शुक्रवार शाम से सोमवार दोपहर तक रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया गया था। पहले सोमवार को नेेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ कम रहने से हाईवे को वन-वे करने की भी जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन


दूसरे सोमवार को लेकर कांवड़ियों की संख्या कुछ बढ़ी तो हाईवे को वन-वे कर दिया गया था। इस बार भी शुक्रवार को हाईवे को पहले वन वे ही किया जाएगा। यदि कावंड़ियों की भीड़ बढ़ी तो शनिवार से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इधर, भोले बाबा को जलाभिषेक करने के लिए दूरदराज के कांवड़ियों का ब्रजघाट आना शुरू हो गया है। यह गंगाजल भरकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायवर्जन पर यह रहेगा वाहनों के लिए रूट
मुुुरादाबाद से दिल्ली की ओर आने-जाने वाले वाहन
मुरादाबाद  से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन कांठ, बिजनौर, स्योहारा, धामपुर, बैराज,  मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर होते हुए निकाले गए।
हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर का ट्रैफिक
हापुड़  व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक गढ़म़ुक्तेश्वर चौपला से  स्याना, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी वाया शाहबाद होकर  गुजरे।
अमरोहा से दिल्ली आने-जाने वाले वाहन
दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली तक पहुंचे।
गजरौला व हसनपुर से दिल्ली की ओर आने-जाने वाला ट्रैफिक
यहां से संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर, दूसरा मार्ग हसनपुर से रहरा, गवां, अनूपशहर से गुजारा गया।


नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को पहले वन वे किया जाएगा। शनिवार को हाईवे पर शिवभक्तों की भीड़ बढ़ी तो रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
शील कुमार, सीओ सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed