Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Newborn's heart stopped beating four hours after birth

Amroha News: जन्म लेने के चार घंटे बाद धड़का नवजात का दिल

Fri, 31 Oct 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 31 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Newborn's heart stopped beating four hours after birth
गजरौला। जन्म के करीब चार घंटे तक नवजात में कोई हलचल न होने के कारण चिंतित परिजनों की खुशियां उस समय दोगुनी हो गईं जब उसका दिल धड़कना शुरू हो गया। नवजात को एनबीएसयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गंगा के टापू में बसे दारानगर गांव निवासी मुकेश ने बताया कि वह पत्नी हरवती को प्रसव पीड़ा होने पर बीते बुधवार सुबह सीएचसी में लाया था। नार्मल डिलिवरी से उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया लेकिन जब पता चला कि नवजात में कोई हलचल न होने पर दंपती और परिजन चितिंत हो गए। करीब चार घंटे भी यही स्थिति रहने पर वह परेशान हो गए। इस बीच वह सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ व सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने नवजात को एनबीएसयू (न्यू बोर्न स्टेबलाइज्ड यूनिट )में भर्ती कराया। इसके बाद नवजात में कुछ हलचल हुई और उसका दिल धड़कने लगा। डॉक्टर ने बताया कि अब नवजात खतरे से बाहर है। जिस पर परिजनों की खुशियां लौट आईं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि एनबीएसयू में भर्ती नहीं कराते तो नवजात की जिंदगी जा सकती थी। इसमें उन बच्चों को ही भर्ती किया जाता है, जो पीलिया या न्यूमोनिया से ग्रसित हों। इसके अलावा जिन बच्चों को ऊष्मा (वार्मर) की जरूरत पड़ती है, वह भी भर्ती किए जाते हैं। उनको रेडिएंट वार्मर मशीन से गर्मी दी जाती है। यह नवजातों के लिए वरदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed