{"_id":"6851d2c3c9afd205b2049b95","slug":"newborn-dies-during-delivery-in-private-hospital-uproar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-142019-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, हंगामा
Wed, 18 Jun 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई, जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है। बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही परिजन शव लेकर चले गए।
रहरा थानाक्षेत्र के गांव बांसका कला निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर हाकमपुर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
उन्होंने अस्पताल संचालक के खिलाफ रोष प्रकट किया। हालांकि, बाद में बिना कार्रवाई के परिजन नवजात और महिला को अपने साथ ले गए। नोडल अधिकारी डाॅ. शरद कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच के उचित कार्रवाई कराई जाएगी।