फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   New Year's morning wrapped in fog, and the mercury will come down

कोहरे में लिपटी आई नए साल की सुबह, और नीचे आएगा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
New Year's morning wrapped in fog, and the mercury will come down
अमरोहा में शुक्रवार की सुबह कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नव वर्ष का पहला दिन बेहद सर्द रहा। ठंड और कोहरे ने जमकर कहर बरपाया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। ठिठुरन और गलन से हाथ पैर सुन्न पड़ने लगे। शुक्रवार का दिन कोहरे की चादर ओढ़कर निकला। दिन का न्यूनतम तापमान 4.0 और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप खिलने के बाद भी वातावरण में कोहरा और धुंध छाई रही। लगातार बढ़ी ठंड से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। आने वाले दिनों पारा और गिरने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बताया कि अगले तीन दिन तक दिन और रात में पारा और गिरने की संभावना है। इसके बाद कुछ राहत मिलेगी। आने वाले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। दिन के तापमान में गिरावट आने के साथ तेज हवा चलेगी। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में पारा गिरने के साथ गलन बढ़ेगी। वहीं, बूंदाबांदी होने तक कोहरा गिरना जारी रहेगा। अगर बूंदाबांदी हुई तो कोहरे से निजात मिल सकती है। वहीं कोहरे के चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर दो मीटर दूर का दिखना भी दूभर हो गया जिसके चलते हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। इसके अलावा बढ़ती ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और बेसहारा लोगों पर पड़ रहा है। वहीं, सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सर्दी से बचने के लिए गरम कपड़े पहनें, बच्चों, बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सर्दी, बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवाई लें। इस मौसम में कतई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed