फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   New twist in sending fake email to Chief Engineer, contractor moves court

Amroha News: मुख्य अभियंता को फर्जी ई-मेल भेजने में नया मोड़, ठेकेदार ने ली न्यायालय की शरण

Sat, 28 Mar 2026 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 28 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
New twist in sending fake email to Chief Engineer, contractor moves court
अमरोहा। बिजली विभाग के ठेकेदार गुड्डू मंसूरी के खिलाफ भेजे गए फर्जी ई-मेल का मामला अब नया मोड़ आ गया है। यह ई-मेल किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि रंजिश के चलते उनके ही पड़ोसी ने विभागीय अधिकारियों से कथित साठगांठ कर भेजा था। आरोप है कि रजत महेश्वरी के नाम से मुख्य अभियंता को शिकायत भेजकर ठेकेदार को फंसाने की कोशिश की गई। मामला उजागर होने पर आरोपी ने ठेकेदार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है, जहां 28 मार्च को सुनवाई प्रस्तावित है।
विज्ञापन

गुड्डू मंसूरी बिजली विभाग में ठेकेदार हैं। उनका आरोप है कि दो फरवरी को रजत महेश्वरी नाम के व्यक्ति ने अपनी ई-मेल आईडी से मुख्य अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम गजरौला को एक शिकायत भेजी। ई-मेल में आरोप लगाया गया कि गुड्डू मंसूरी विभाग में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाकर धन ऐंठते हैं। इस ई-मेल के आधार पर मुख्य अभियंता ने पत्र जारी कर उनके बिजली विभाग के कार्यालयों में आवागमन पर रोक लगा दी थी। ठेकेदार का आरोप है कि जब उन्होंने सात फरवरी को मुख्य अभियंता को नोटिस दिया, तो इसके बाद उनके खिलाफ साजिश रची जाने लगी। 14 फरवरी की रात करीब 9:41 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को रजत महेश्वरी बताते हुए धमकी दी कि यदि उन्होंने शिकायत करना बंद नहीं किया तो उन्हें जान से मरवा दिया जाएगा। साथ ही विभाग में काम जारी रखने के लिए हर माह एक लाख रुपये देने की मांग की गई।गुड्डू मंसूरी का कहना है कि उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते उन्होंने मुख्य अभियंता और रजत महेश्वरी नाम के व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है। वहीं, मुख्य अभियंता ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed