फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   New twist in Kasampur Meo riot: FIR against nine people including the bride's brother

कासमपुर मेव बवाल में नया मोड़: दुल्हन के भाई समेत नौ पर प्राथमिकी

Tue, 07 Apr 2026 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
New twist in Kasampur Meo riot: FIR against nine people including the bride's brother
नौगावां सादात। कासमपुर मेव में शादी समारोह के बाद हुए बवाल में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पहले एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेजा था, अब दूसरे पक्ष की तहरीर पर दुल्हन के भाई समेत नौ लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चार अप्रैल को कासमपुर मेव गांव निवासी शबाबुल की दो बहनों का विवाह अमरोहा शहर के कांठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुआ था। आरोप है कि समारोह के दौरान सानिब, समीर, शाहरुख, अरशद, साहिल और अरबाज ने मेहमानों से अभद्रता की, जिस पर शबाबुल ने उन्हें समारोह से बाहर कर दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक रात में शबाबुल के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने पहले शबाबुल की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए समीर और शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से गफ्फार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शबाबुल समेत नौ लोगों ने उसके बेटे शाहरुख और भतीजे समीर पर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed