फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   New revelation about Bangladeshi Rina Millions of followers on Facebook and Instagram

बांग्लादेशी रीना को लेकर नया खुलासा: FB-इंस्टा पर लाखों फॉलोअर्स, यहां इस ID का कर रही थी उपयोग; यहां गई चूक

Sun, 14 Dec 2025 10:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 14 Dec 2025 10:44 AM IST
सार

एटीएस (एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड) संभल की टीम ने थाने पहुंचकर दोनों से पूछताछ की। एटीएस ने राशिद से नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में प्रवेश करने के कारणों की जानकारी ली।

विज्ञापन
New revelation about Bangladeshi Rina Millions of followers on Facebook and Instagram
सीमा पार की एक और लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई बांग्लादेशी महिला रीना बेगम के सोशल मीडिया पर साढ़े तीन लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। खुफिया एजेंसी रीना बेगम के सारे सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


रीना बेगम के खाते में जमा रकम के स्रोत भी पुलिस तलाश रही है। रीना बेगम व उसके शौहर राशिद अली के मोबाइल फोन खुफिया एजेंसी के कब्जे में हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला कटरा निवासी राशिद अली व उसके घर में रह रही बांग्लादेशी महिला रीना बेगम को गिरफ्तार किया था। राशिद अली काफी समय से सऊदी अरब में रहता था।

विज्ञापन

रीना बेगम से उसकी मुलाकात सऊदी अरब में ही हुई थी। 2021 में दोनों ने निकाह कर लिया था। अक्तूबर 2025 में राशिद व रीना बेगम नेपाल के रास्ते भारत में आए थे। एटीएस संभल यूनिट, एलआईयू, एसओजी आदि ने राशिद व रीना बेगम से गहनता से पूछताछ की।

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसी दोनों के फोन से सोशल मीडिया अकांउट खंगाल रही हैं। रीना बेगम के सोशल मीडिया पर करीब साढ़े तीन लाख फॉलोअर्स हैं। वह फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर रील बनाकर पोस्ट करती है। इससे उसे काफी आमदनी होती है। खुफिया एजेसिंया रीना बेगम के आय के स्रोत तलाश रही है। नेपाल, बंगलादेश, सउदी अरब में वह किन-किन लोगों के संपर्क में थी।

विज्ञापन

भारत आने के बाद उसने किन-किन लोगों से संपर्क किया। इसकी जानकारी में खुफिया एजेंसी जुटी हुई है। एजेंसी रीना बेगम के खातों में जमा रकम को टेरर फंडिंग से भी जोड़कर चल रही हैं।

रीना और राशिद के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा में रिपोर्ट
जिले के मोहल्ला कटरा निवासी राशिद अली व उसकी पत्नी रीना बेगम को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। रीना बेगम बांग्लादेश के ढाका जनपद के गाजीपुर की रहने वाली है। राशिद ने साल 2021 में रीना बेगम से सऊदी अरब में निकाह किया था। दोनों मदीना के आदम नामक शहर में एक ही अस्पताल में मिले थे। रीना बेगम वहां साफ-सफाई का काम करती थी और राशिद का वहां फर्नीचर का ठेका था। 


रीना के पिता का हो चुका है निधन
जानकारी के अनुसार, इस साल जनवरी में रीना के पिता सुलेमान शेख का निधन होने पर रीना बांग्लादेश चली गई थी। राशिद भी इस दौरान दो बार बांग्लादेश गया था। अक्तूबर 2025 में राशिद व रीना टूरिस्ट वीजा पर नेपाल गए थे। वहां से नेपाल के महेंद्र नगर के बॉर्डर से भारत में प्रवेश किया। करीब डेढ़ माह से राशिद व रीना मोहल्ला कटरा में अपने घर पर रह रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

पांच साल तक हो सकती है सजा?
महिला के बांग्लादेश होने की जानकारी मिलने पर एटीएस संभल की टीम ने थाने आकर बंद कमरे में शुक्रवार की सुबह करीब दो घंटे तक दोनों से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि एटीएस ने राशिद से नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में प्रवेश करने के कारण मालूम किया। 

प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। विवेचक ने बताया कि विदेशी अधिनियम की धारा 24 में पांच साल तक की सजा व पांच लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। विवेचना के दौरान अन्य तथ्य सामने पर धारा बढ़ाई जाएंगी।

क्या रीना बेगम को बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा
बगैर वीजा के भारत में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किए गए राशिद व रीना को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। रीना का भविष्य कोर्ट के रुख पर निर्भर करता है। देश में सीएए कानून भी लागू है। एक पुलिस अधिकारी का कहना था कि कोर्ट चाहे तो रीना बेगम को सीधे बांग्लादेश भेजने के लिए सरकार को निर्देशित कर सकती है। चूंकि रीना बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद भी उसे बांग्लादेश भेजा जा सकता है, लेकिन उसको कानूनी कार्रवाई का सामना करना ही होगा।

सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय थे रीना बेगम व राशिद
एक पुलिसकर्मी ने बताया कि रीना बेगम फेसबुक पर आए दिन रील बनाकर पोस्ट करती थी। बांग्लादेश से सऊदी अरब जाने के दौरान उसके द्वारा प्लेन में बैठकर बनाई गई रील बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर रीना के बाय बांग्लादेश कहने की पोस्ट ही उसकी गिरफ्तारी का सबब बन गई। राशिद डेढ़ माह पहले ही रीना बेगम को लेकर पहली बार अपने घर आया था। 

काफी समय से सऊदी अरब में रहने के कारण राशिद का मोहल्ले के लोगों से बहुत अधिक वास्ता नहीं था। सूत्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने राशिद की आईडी से रीना बेगम की पोस्ट देखी। किसी ने पुलिस को रीना बेगम के बांग्लादेशी होने ने की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रीना ने राशिद से निकाह करने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। इसको लेकर बंगलादेश में रहने वाले उसके फॉलोवर्स ने उसके पेज पर उसे काफी भला बुरा भी कहा था। 

नगर में कुछ और बांग्लादेशी महिलाएं होने की आशंका
रीना बेगम की गिरफ्तारी के बाद मोहल्ला कटरा में कुछ और बांग्लादेशी महिलाओं होने की चर्चा है। हालांकि रीना की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसी सतर्क हो गई है। खुफिया एजेंसी के लोग बेहद गोपनीय तरीके से इसकी जानकारी जुटाने में लग गए हैं। मोहल्ले में मुखबिरों का नेटवर्क और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

मोहल्ला कटरा में सुनहरी मस्जिद के पास किसी अंजान शख्स को मोहल्ले के लोग उसे शंका की नजर से देख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से रहने वाले विदेशी लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे इस संंबंध में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed