फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Neighbor sexual harassment a minor in Amroha

नाबालिग से दुष्कर्म: मोबइल लेने जा रही बच्ची को बहाने से बुलाया, पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को बताई आपबीती

Sat, 10 Jun 2023 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 07:55 PM IST
सार

लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, पीड़िता का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Neighbor sexual harassment a minor in Amroha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर कस्बे में युवक द्वारा 12 साल की बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक 100 रुपये का लालच देकर बालिका को एक खाली पड़े मकान में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, पीड़िता का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन


दुष्कर्म की वारदात शनिवार दोपहर को हसनपुर कस्बे में हुई। एक मोहल्ला निवासी बारह वर्षीय बच्ची अपने घर से मोहल्ले में ही मोबाइल की दुकान पर जा रहा थी। दुकान पर उसकी मां का मोबाइल मरम्मत के लिए रखा हुआ था। इसी दौरान तीस वर्षीय आरोपी की नजर बालिका पर पड़ गई। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी को सौ रुपये का लालच देकर आरोपी अपने ही एक खाली मकान में ले गया और वहां पर दुष्कर्म किया गया। बच्ची ने शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट भी की। लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। गुस्साए परिजन बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे और शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व आरोपी की पत्नी प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ जा चुकी है। दो बच्चे भी हैं। जिनका पालन पोषण आरोपी के घरवाले करते हैं। आरोपी मछली की दुकान चलाता है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी दानिश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed