फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Negligence of those responsible... Ban, Sot and Bagd rivers, which are flowing on paper, are vanishing.

Amroha News: जिम्मेदारों की लापरवाही... कागजों में बह रहीं बान, सोत और बगद नदी का मिट रहा अस्तित्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Negligence of those responsible... Ban, Sot and Bagd rivers, which are flowing on paper, are vanishing.
अमरोहा। जिले में गंगा को छोड़कर कागजों में बह रहीं बान, सोत और बगद नदियां पूरी तरह विलुप्त हो गई हैं। नदियों की जमीन पर जगह-जगह कब्जा कर लिए गए हैं। सालभर में एक बार प्रशासन की ओर से नदियों की खोदाई के लिए खानापूर्ति की जरूर की जाती है।
विज्ञापन

रामगंगा पोषक नहर से निकलकर अमरोहा के पानी को खुद में समेटती हुई जोया से होकर संभल के लिए निकल रही नदी की जमीन पर इमारतें खड़ी हैं। इस प्रशासन की सह कहेंगे या लापरवाही। जिले में अस्तित्व मिटा चुकी इन नदियों को दोबारा जीवित करने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले से गंगा नदी के अलावा सोत नदी, बान नदी और बगद नदियां निकल रही हैं। इसमें गंगा को छोड़कर तीनों नदियों का अस्तित्व मिट चुका है। शहर से होकर गुजर रही प्राचीन सोत नदी अब लगभग खत्म हो चुकी है। रामगंगा नहर से निकल कर जोया से होकर संभल जिले में पहुंच रही है लेकिन अब इस नदी पर कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नदी अमरोहा शहर के पानी निकासी का सबसे बड़ा जरिया थी। फिर किसान भी इससे फसलों की सिंचाई करते थे। दूसरी नदी बान नदी है। यह नदी भी नौगांवा सादात की गंग नहर से निकल कर अमरोहा, कैलसा क्षेत्र के जंगलों से होती हुई मुरादाबाद जनपद में जाकर रामगंगा नहर में जाकर मिलती थी।

इस नदी से सैकड़ों बीघा फसल की सिंचाई होती थी। लेकिन यह नदी तो लगभग खत्म हो चुकी है। यही स्थिति गजरौला की बगद नदी की है। फैक्ट्रियों के गंदे पानी से दूषित हो चुकी यह नदी फसलों के लिए वरदान नहीं बल्कि अभिशाप साबित हो रही है। वर्ष 2010 व 2014 और 2024 में समय अफसरों ने सोत व बान नदी के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया था और मनरेगा के तहत कार्ययोजना तैयार कर खोदाई का काम शुरू कराने की पहल की थी लेकिन खानापूर्ति करके अधर में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed