{"_id":"68dd92108e79700f01053e6f","slug":"nazim-of-moradabad-was-a-criminal-who-escaped-from-the-siege-of-sog-in-gajraula-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-148913-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुरादाबाद का नाजिम था गजराैला में \nएसओजी की घेराबंदी से भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुरादाबाद का नाजिम था गजराैला में एसओजी की घेराबंदी से भागा बदमाश
Thu, 02 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। एसओजी की घेराबंदी से भागा बदमाश मुरादाबाद के मैनाठेर का रहने वाला नाजिम है। अमरोहा पुलिस को मिले इनपुट पर एसओजी ने गजरौला में उसकी घेराबंदी की थी लेकिन वह पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला था। तीन दिन बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस जल्द ही पकड़ने का दावा जरूर कर रही है।
सोमवार को अमरोहा एसओजी को जानकारी मिली थी कि एक बदमाश साथी के साथ कार से दिल्ली से बरेली की ओर जा रहा है। अमरोहा एसओजी को इसकी भनक लगी तो टीम ने ब्रजघाट से उसका पीछा करना शुरू कर दिया था। एसओजी ने बदमाश को पकड़ने के लिए गजरौला चौपला पर जाम भी लगवा दिया। जाम में फंसकर बदमाश की कार रुकी तुरंत एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर ली। उसे रोकने के लिए पिस्टल भी तानी और कार के शीशा तोड़ने के लिए डंडे भी बरसाए लेकिन खुद ड्राइविंग कर रहे बदमाश ने कार को अंधाधुंध तरीके से दौड़ा दिया था।
मुरादाबाद, बरेली व संभल में दर्ज है 23 मुकदमे : बदमाश अमरोहा पुलिस को गच्चा देकर हसनपुर की तरफ भाग निकला था। भागते समय बदमाशों की कार टकराने से फौजी की गाड़ी व दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुई थीं। बदमाशों के भागने पर पुलिस टीम की किरकिरी भी हुई थी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एसओजी को मुरादाबाद जनपद के मैनाठेर निवासी नाजिम के आने का इनपुट मिला था। उसके खिलाफ बरेली, मुरादाबाद, संभल के थानों में 23 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद