{"_id":"61d9e9cf7906e77c6b7a9f2b","slug":"nayab-abbasi-and-hashmi-college-won-the-rangoli-competition-jpnagar-news-mbd4154527197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली प्रतियोगिता में नायाब अब्बासी और हाशमी कालेज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली प्रतियोगिता में नायाब अब्बासी और हाशमी कालेज ने मारी बाजी
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज में किया गया। जिसमें नायाब अब्बासी डिग्री कालेज और हाशमी डिग्री कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि श्री रामस्वरूप डिग्री कालेज द्वितीय और एफए डिग्री कालेज को तीसरा स्थान मिला।
हाशमी एजुकेशनल ग्रुप चेयरमैन डॉ सिराजुद्दीन हाशमी ने कहा कि छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में जितने जोश से भाग लिया है, वह काबिले तारीफ है। पढ़ाई से जहां हमारा बौद्धिक विकास होता है, वहीं हमारा मानसिक विकास होता है। हमारे अंदर छिपी प्रतिभा भी उजागर होती है। पढ़ाई के साथ कालेज में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं, सेमिनार, गोष्ठी और अन्य कार्यक्रमों में इसी प्रकार उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। जिससे कि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा के साथ साथ अन्य कलाओं और प्रतियोगिता पर भी ध्यान देना चाहिए। प्राचार्या डॉ रिजवाना कुलसुम ने कहा कि आज बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। रंगोली बनाना भी एक कला है। प्रतियोगिता में नायाब अब्बासी डिग्री कालेज और हाशमी डिग्री कालेज की टीम संयुक्त रूप से पहले, श्री रामस्वरूप महाविद्यालय धनौरा दूसरे, एफए डिग्री कालेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में आधा दर्जन महाविद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ हुस्नबानो समेत कालेज स्टाफ मौजूदा रहा।