{"_id":"665baa536ec31d2e8106c264","slug":"nautapa-its-hot-all-day-people-sweat-at-night-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-119627-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौतपा: दिन भर तपे, रात में पसीने से नहाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौतपा: दिन भर तपे, रात में पसीने से नहाए लोग
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रात में जहां तेज धूप और लू ने लोगों को तपा दिया तो वहीं रात का पारा बढ़ने से लोग पसीना-पसीना हो गए। स्थिति यह है कि दिन की शुरुआत ही 44 डिग्री तापमान से हो रही है जबकि रात में भी पारा 36 डिग्री के पार पहुंच रहा है। दोपहर में लू के थपेड़े और रात को गर्म हवा से लोगों के हाल बेहाल है।
लू लगने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। सिर और आंखों में दर्द और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बिजली कटौती के चलते लोग परेशान हैं। ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं।
लू और गर्मी ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। एसी और कूलर के बाद भी पसीना छूट रहा था। वहीं, बाहर कड़ी धूप शरीर को झुलसा रही। दोपहर में शहर में सन्नाटा जैसी स्थिति दिखी। धूप से बचने के लिए लोगों ने गमछा व छतरी का सहारे लेते हुए दिखे। बाजार में सन्नाटा छाया रहा। शाम चार बजे के बाद ही लोग घरों से निकलते दिखे। नौतपा के चलते गर्मी इतनी हुई जैसे मानो आसमान से आग बरस रही हो। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि, 18 किलो मीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तापमान गर्म रहेगा। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, एसडीओ गुरुदीन प्रजापति ने बताया कि गर्मी में बिजली की ज्यादा डिमांड रहती है। विभाग का भी यही प्रयास है कि जितनी डिमांड हो उतनी बिजली आपूर्ति दी जाए। लेकिन आज कल गर्मी ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में बिजली की भी ज्यादा खपत हो रही है। ओवरलोड के चलते विद्युत ट्रांसफार्मर में फाल्ट या फुंकने की समस्याएं सामने आ रही है। क्योंकि ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर हीट हो जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
बाजारों पर भी दिखा गर्मी का असर
इस समय पड़ रही भयंकर गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। गर्मी के तेवर तल्ख होने के साथ-साथ अभी राहत नहीं मिल रही है। वहीं, बढ़ती उमस और गर्मी के चलते बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दे रही है। जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे है पशु-पक्षी भी परेशान हो रहे हैं।