फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Naugawan Sadat's independent candidate Shahina stuck in case of violation of code of conduct

Amroha: आचार संहिता के उलंघन में फंसी नौगांवा सादात की निर्दलीय प्रत्याशी, पति समेत 27 समर्थकों पर केस

Mon, 17 Apr 2023 12:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Apr 2023 12:16 PM IST
सार

सीओ ने बताया कि हल्का दरोगा रामनिवास शर्मा की तहरीर पर सात लोग नामजद समेत 27 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Naugawan Sadat's independent candidate Shahina stuck in case of violation of code of conduct
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमरोहा की नौगांवा सादात नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शाहिना और उनके पति चांद आलम ने समर्थकों के साथ आचार संहिता के उल्लंघन किया। इस मामले में पुलिस ने प्रत्याशी समेत 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें सात लोग नामजद हैं।

विज्ञापन


सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में नामांकन किए जा रहे हैं। नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाले चांद आलम की पत्नी शाहिना भी अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। वह पूर्व में नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। रविवार को शाहिना ने निर्दलीय तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र दाखिल शाहिना अपने पति चांद आलम के साथ नगरपालिका के सामने सड़क पर अपने समर्थक मोहम्मद आरिफ, भूरे, मोहम्मद असलम, मोहम्मद आरिफ, रियाजुल और 15- 20 अज्ञात लोगों के साथ के खड़ी हो गईं और समर्थकों के साथ फोटोशूट कराए। इस दौरान उन्होंने आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन किया। सीओ ने बताया कि हल्का दरोगा रामनिवास शर्मा की तहरीर पर सात लोग नामजद समेत 27 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed