Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nauganva's cattle trader murdered in Chandpur

Amroha News: नौगांवा के पशु कारोबारी की चांदपुर में हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Nauganva's cattle trader murdered in Chandpur
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नौगांवा सादात के पशु व लकड़ी कारोबारी नासिर अली (26) की मुंह पर गोली और पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। उनका शव बिजनौर के चांदपुर थानाक्षेत्र में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। चांदपुर पुलिस ने नामजद दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या करने के पीछे क्या कारण रहा देर रात तक ये स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

नासिर अली नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीलना गांव के रहने वाले जाबिर हुसैन के बेटे थे। नासिर अली की शादी तीन साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी रेशमा और एक दो साल का बेटा है। लकड़ी कारोबार के साथ-साथ नासिर अली गांव में ही भेड़-बकरी की खरीद फरोख्त का कारोबार भी करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात नौगांवा सादात कस्बे के एक डिग्री कॉलेज में बॉडी बिल्डिंग शो चल रहा था। मोहल्ला नई बस्ती के रहने वाले आदिल और नाजिम घर आए और नासिर अली को अपने साथ बॉडी बिल्डिंग शो में ले गए। तीनों दोस्त हैं। इसके बाद नासिर अली वापस घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन नासिर अली का कोई पता नहीं चला। लेकिन, सोमवार की सुबह करीब दस बजे बिजनौर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के धनौरा रोड स्थित मोहल्ला सरायरफी स्थित प्लाॅटिंग में नासिर अली का शव लहूलुहान हालात में पड़ा मिला। नासिर अली के मुंह पर गोली मारी गई थी और पेट में चाकू घोंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही नासिर अली के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक नासिर अली के दोस्त आदिल और नाजिम पर हत्या करने का आरोप लगाया। चांदपुर पुलिस ने नासिर अली के भाई महताब उर्फ गुड्डू की तहरीर पर आदिल, नाजिम और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आदिल और नाजिम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
----
नासिर को घर से लेकर गए थे आदिल और नाजिम
मृतक मोहम्मद नासिर अली के भाई महताब उर्फ गुड्डू का आरोप है कि रविवार की रात करीब आठ बजे परिवार के सभी सदस्य घर में बैठकर खाना खा रहे थे। तभी आदिल और नाजिम ने नासिर अली को आवाज लगाई और अपने साथ बुलाकर ले गए। लेकिन, रात में नासिर अली घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने आदिल व नाजिम से जानकारी की। लेकिन उन्होंने कोई भी सही जवाब नहीं दिया।

----
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मिला नासिर का शव
परिजनों के मुताबिक आरोपी आदिल और नाजिम लगातार गुमराह कर रहे थे। लेकिन, जब परिवार के लोगों ने सख्ती के साथ पूछा तो दोनों ने चांदपुर में नासिर अली का शव बरामद कराया। परिजनों ने आरोप लगाया की हत्या में आदिल व नाजिम के साथ और लोग भी शामिल हैं। सभी ने हमसाज होकर नासिर अली की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed