फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nauganva tehasil,amroha

 चैन और अमन न छीन ले माननीयों की तकरार

Fri, 10 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 10 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
nauganva tehasil,amroha
अमरोहा कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देकर आते जिला समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
 तहसील भवन की जगह को लेकर माननीयों के बीच बढ़ती जा रही तकरार कहीं नौगावां सादात का चैन-ओ-अमन का दुश्मन न बन जाए। 
विज्ञापन

 जिस तरह पक्ष व विपक्ष में ज्ञापन देने का सिलसिला चल रहा है, उससे नगर की नहीं बल्कि आस पास के इलाके का माहौल भी गरमाने लगा है। फिजां धीरे धीरे बदलती जा रही है। अगर विराम नहीं लगा तो परिणाम खतरनाक भी हो सकते हैं।

नौगावां सादात को तहसील बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर दी है। भवन निर्माण के लिए जमीन चयन आदि की प्रक्रिया को प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नगर के अंदर व बाहर भवन बनाने को लेकर मौलाना जावेद आब्दी व क्षेत्रीय विधायक अशफाक अली खां आमने सामने आ गए हैं। दोनों अपनी बात पर अड़ गए हैं। अब उनके समर्थक भी मैदान में उतर गए हैं। दोनों एक दूसरे के पक्ष में अफसरों को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप रहे हैं, जिसकी वजह से तनाव की स्थिति पैदा होती जा रही है। 
विज्ञापन


अमरोहा-नूरपुर मार्ग पर बनाया जाए तहसील का भवन
कैलसा। तहसील का भवन सपा नेताओं के बीच ही तलवारे खींच रहा है। जिला समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के बैनर तले प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्यों ने नारेबाजी व प्रदर्शन किया। साथ ही विधायक की बात को सही ठहराते हुए अमरोहा-नूरपुर मार्ग पर तहसील भवन निर्माण को मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव डा.यूनुस खां के नेतृत्व में प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य मिलक पापड़ी गांव में जमा हुए। यहां पर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्रीय विधायक अशफाक अली खां ने अमरोहा-नूरपुर मार्ग पर बादशाहपुर के पास तहसील भवन बनाने का प्रस्ताव बिल्कुल सही दिया है। बिजलीघर के पास कभी भी हादसा हो सकता है। आबादी में तहसील ठीक नहीं रहेगी। इसके बाद उन्होंने डीएम के जरिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भिजवाया है।

इस मौके पर शाकिर, शिवचरन, हुकम सिंह, जयपाल सिंह, अनामिका, यामीन, काले खां, तबीजन, मकतब, बंटी, राजू, दिनेश, सलीम, राजेश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, नीटू सिंह मौजूद थे।

युवा संघर्ष महासभा ने किया प्रदर्शन
अमरोहा। युवा संघर्ष महासभा ने नौगावां सादात तहसील का भवन आबादी से बाहर बनाए जाने की आवाज उठाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। 
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन डीएम वेद प्रकाश को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि नौगावां सादात तहसील भवन निर्माण को राजनैतिक रूप न देकर जनहित व भविष्य में आने वाली भीड़ व पार्किंग आदि की चुनौतियों को ध्यान में रहते हुए भवन को कस्बे से बाहर स्थापित कराया जाए।

युवा संघर्ष महासभा के आदित्य चौधरी के नेतृत्व में युवाओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। तहसील का भवन आबादी से बाहर स्थापित कराने की मांग की। तहसील भवन आबादी क्षेत्र में होने से जाम की बड़ी समस्या बनेगी।  ज्ञापन में कहा कि कस्बे में जिस रोड पर तहसील भवन के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है, उस रोड पर हर वर्ष छह से सात दिन मोहर्रम का विशाल जुलूस निकाला जाता है।


 तहसील भवन निर्माण को आबादी से बाहर भूमि का चयन करने की आवाज को प्रमुखता से उठाया है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में आदित्य चौधरी, रोबिन, हरीश यादव, अंकित, आकाश, संदीप, सुमित, प्रशांत शर्मा, अनुज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सत्यम, प्रिंस चौधरी, गुरमीत सिंह, कुलदीप, करीम खां, आसिफ अली, मुमताज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed