फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   National Sports Day: Rajabpur Dominates in Hockey and Kabaddi

राष्ट्रीय खेल दिवस : हॉकी-कबड्डी में रजबपुर का दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
National Sports Day: Rajabpur Dominates in Hockey and Kabaddi
अमरोहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में शनिवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। जूनियर बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी व रस्साकशी तथा बालक वर्ग में हॉकी प्रतियोगिताएं कराई गईं। विभिन्न विद्यालयों और स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मेजर ध्यान सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, त्याग और देश के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए विभिन्न विभागों में राजपत्रित अधिकारी के पद पर सीधे नौकरी के अवसर और करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि उपलब्ध है।
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में 10 टीमों में पपसरा विजेता और गंगेश्वरी उपविजेता रही। बालिका वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर विजेता और स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा उपविजेता रहा। हॉकी में आठ टीमों के मुकाबले में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर विजेता और द लिटिल स्कूल जोया उपविजेता रहा। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जबदा, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा, धनौरा, लिटिल एंजल्स स्कूल चुचैला कलां, कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर और द आर्यन्स स्कूल जोया की टीमों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी के बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा विजेता और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जबदा उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में भी मालिखेड़ा विजेता और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर उपविजेता रहा। बालक वर्ग में आठ और बालिका वर्ग में छह टीमों ने प्रतिभाग किया।

समापन पर उपायुक्त जीएसटी महेश गंगवार, बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार यादव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमरोहा के अंकित त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को किट देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान, राम किशोर सिंह और लक्ष्य त्यागी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव कुमार चौहान, पुरजीत सिंह, राज कुमार सिंह, मनीष त्यागी, मुनेन्द्र सिंह, शिवम त्रिपाठी, गौरव शर्मा, ओमकारी, आंचल और कोच अरुण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed