फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   National Inter College made ideal polling station

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज को आदर्श मतदान केंद्र बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
National Inter College made ideal polling station
सोमवार को होने वाले मतदान की प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धनौरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 344269 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं के लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र में 420 बूथ बनाए गए हैं। रविवार की शाम तक प्रत्येक बूथ पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। नगर में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

धनौरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 344269 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 181885 व महिला मतदाताओं की संख्या 162353 है। 31 ट्रांसजेंडर मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं के लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र में 420 बूथ बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में पांच आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इनमें धनौरा में दो, बछरायूं में एक व गजरौला में दो बूथ हैं। तीन सखी बूथ गजरौला में बनाए गए हैं। उपजिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने बताया कि शाम तक विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थी। सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed