फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   national highway cut is making killer in amroha

अमरोहा में नेशनल हाईवे के कट बन रहे जानलेवा

Fri, 05 Oct 2018 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा। Updated Fri, 05 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
national highway cut is making killer in amroha
हाईवे पर जोया के पास अवैध कट से गुजरता बाइक सवार। - फोटो : amar ujala
सरपट दौड़ते हाईवे पर हादसे बढ़ने लगे हैं। रफ्तार भरते वाहनों के सामने अवैध कट मुसीबत बनने लगे हैं। बंद होते और खुलते अवैध कट लोगों की जिंदगियां लील रहा।  जिले की सीमा से गुजरने वाले हाईवे पर चौधरपुर सीएनजी पंप से लेकर ब्रजघाट तक जगह-जगह बने 22 से 26 अवैध कट हैं। शार्टकट के चक्कर में ये अवैध कट मौत के कट बन रहे हैं। आए दिन लोगों की खून से हाईवे लाल हो रहा है। 
विज्ञापन


हाईवे निर्माण से गाड़ियों को रफ्तार मिल गई है। डिवाइडर के बीच फोर लेन सड़क पर गाड़ियां सरपट दौड़ती हैं। लेकिन स्थानीय लोगों को डिवाइडर के चलते चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्हें घूमकर आना पड़ता है। इसका तोड़ लोगों ने हाईवे पर डिवाइडर तोड़ कर अवैध कट निकाला है। इससे ग्रामीण चक्कर के फेरे से तो बच जाते हैं। लेकिन अपनी जान गवां बैठते हैं या फिर दूसरे की मौत की वजह बनते हैं।
विज्ञापन


ये अवैध कट हादसों के लिए डेंजर जोन साबित हो रहे हैं। वर्ष 2017 में सीएनजी पंप से लेकर ब्रजघाट के बीच सड़क हादसों में 118 से अधिक मौतें हुई थी। इसमें अधिकांश हादसों की वजह ये मौत के कट बने। बावजूद इसके न तो एनएचआई रोकथाम कर रही है और न ही ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं। जबकि हाईवे पर खून के छींटों का दायरा बढ़ता जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed