फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Narrated incident of birth of Shri Krishna

Amroha News: श्रीकृष्ण की जन्म लीला का सुनाया प्रसंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Narrated incident of birth of Shri Krishna
नौगांवा सादात। क्षेत्र के ग्राम खेड़का में चल रहे श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्म की लीला का वर्णन किया गया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

कथा व्यास यश कृष्ण आचार्य ने कहा कि शुकदेव जी महाराज परीक्षित से बोले, जब-जब धर्म की हानि हुई है तब-तब प्रभु ने अवतार लेकर जगत का कल्याण किया है। सत्य सनातन की धुरी है। राम और कृष्ण के अस्तित्व इसी पर टिके हैं। सुखदेव जी कहते हैं कि हे परीक्षित यश-अपयश, लाभ-हानि, जीवन-मरण सब में मैं ही हूं। समूचे ब्रह्मांड की छवि मुख में रखने वाले गिरधर गोपाल की महिमा अपार है। काया का और माया का कभी घमंड न करें। यह सब नश्वर है। जीव-जन्तुओं को छोड़ अपने अंदर की बुराइयों को मारो। सच्चाई, ईमानदारी और कर्तव्य पालन वीरता शौर्य की पहचान है। भाग्य और कर्म से बढ़कर कुछ नहीं। व्यास जी द्वारा गाए जन्म लियो उड़े अबीर गुलाल जैसे भजनों को सुन भक्तगण भावविभोर हो गए। सुंदर झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। संगत और भक्ति मोक्ष के द्वार हैं। अपने भक्तों की करुण पुकार सुन बिहारी जी दौड़े चले आते हैं। राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी जैसे भजनों ने समा बांध दिया। श्री कृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान रामौतार यादव, किरन यादव, रवि खेड़का, अशोक राणा, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed