{"_id":"68a23d0408b046a8ab0f7a2c","slug":"narcotics-team-raids-matipura-arrests-two-with-1275-quintals-of-doda-powder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-145897-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नारकोटिक्स टीम का मटीपुरा में छापा 12.75 क्विंटल डोडा चूर्ण संग दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नारकोटिक्स टीम का मटीपुरा में छापा 12.75 क्विंटल डोडा चूर्ण संग दो पकड़े
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
गांव मटीपुरा में शनिवार रात मेरठ की नारकोटिक्स टीम और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सूचना पर गांव में छापा मारकर एक घर से 12.75 क्विंटल डोडा चूर्ण बरामद किया है। पुलिस ने बरेली के यासीन और नजीर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीन आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे से जड़े है।
नारकोटिक्स विभाग की मेरठ टीम को इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने शनिवार देर रात को स्थानीय पुलिस के साथ गांव मटीपुरा में छापा मारा। टीम ने गांव के बाहरी छोर पर स्थित अमरपाल के घर से करीब 12.75 क्विंटल डोडा चूर्ण बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बरेली के थाना हाफिजगंज निवासी यासीन और नजीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की कई है।
इसके अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई जो मौके से भाग गए है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस घटना की विवेचना नारकोटिक्स टीम के द्वारा ही की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।