{"_id":"69431a6232be62dc84061c7e","slug":"narcotics-bureau-team-raids-drug-dealers-place-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-153633-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दवा विक्रेता के यहां छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दवा विक्रेता के यहां छापा मारा
विज्ञापन
बछरायूं। नशीली दवाओं की बिक्री के आरोप में जेल में बंद एक व्यक्ति के खाते में पैसों का लेनदेन करने के आरोप में भारत सरकार लिखी एक जीप में सवार लोगों ने एक दवा विक्रेता से काफी देर तक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार दवा विक्रेताओं को पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया है। दवा विक्रेता के यहां छापा मारने की जानकारी मिलते ही उस मोहल्ले में स्थित अन्य दवा विक्रेता अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए।
प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध खरीद फरोख्त को लेकर कार्रवाई चल रही है। बुधवार की दोपहर नगर के एक मोहल्ला में स्थित एक दवा विक्रेता की दुकान पर भारत सरकार लिखी काले रंग की एक जीप आकर रुकी। जीप में सवार तीन लोगों ने दवा विक्रेता की दुकान में जाकर दवाओं को देखा। एक व्यक्ति ने बताया कि जीप सवार लोगों ने कई दवाओं की तलाश की। काफी देर तक दुकान में दवाओं को काउंटर पर भी रखा गया। बताया जाता है कि जीप सवार लोग दिल्ली से नारकोटिक्स ब्यूरो से आए थे। कुछ समय पहले नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने गजरौला से एक व्यक्ति को नशीली दवाओं की खरीद फरोख्त के सिलसिले में पकड़ा था। वह व्यक्ति इस समय जेल में है। जांच में जानकारी हुई कि नगर के दवा विक्रेता ने जेल में बंद इस व्यक्ति के खाते में लेनदेन किया था। इस सिलसिले में अधिक जानकारी के लिए दवा विक्रेता को नोटिस दिया गया है। औषधि निरीक्षक रूचि बंसल ने इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी से इंकार किया है।
-- -