फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nano urea sprayed on farmers' crops through drones

Amroha News: ड्रोन के जरिए किसानों की फसलों पर नैनो यूरिया का छिड़काव किया

Thu, 28 Dec 2023 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 28 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nano urea sprayed on farmers' crops through drones
मंडी धनौरा। इफको कंपनी की ओर से क्षेत्र के कई गांवों में ड्रोन के जरिए नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया। कंपनी के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को नैनो यूरिया के लाभ की जानकारी दी। तरल डीएपी का भी छिड़काव किया गया। कंपनी के अधिकारी परवीन सिंह ने बताया कि सरकार नैनो यूरिया व तरल डीएपी को बढ़ावा दे रही है। यूरिया व डीएपी खाद का बोरा ढोने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैनो यूरिया के परिणाम उम्मीद से अधिक मिले हैं। परवीन सिंह ने किसानों को बताया कि नैनो यूरिया के प्रयोग करने से समय व पानी की बचत होती है। कंपनी की ओर से ग्राम कमेलपुर, पालनपुर, आजमपुर, मलकपुर भूड़ शुमाली, बेरखेड़ा, ताजपुर, सराय आदि में ड्रोन के जरिए नैनो यूरिया का छिड़काव किया। इस मौके पर दीपक चौधरी, मोनू यादव, सतपाल सिंह, धर्मपाल चौधरी, दीपक कुमार, ओमपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed