फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   namaj,tention,sakatpur

सामूहिक नमाज को लेकर सकतपुर में तनाव बरकरार

Sun, 28 May 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 28 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
namaj,tention,sakatpur
Police Line
नए स्थान पर सामूहिक नमाज के विरोध में गांव सकतपुर में नौवें दिन भी तनाव बरकरार है। भारतीय किसान संघ द्वारा सामूहिक नमाज के विरोध में बुलाई गई महापंचायत को प्रशासन ने रुकवा दिया था। इस दौरान पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई थी।  हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सकतपुर में 18 मई को नए स्थान पर सामूहिक नमाज के विरोध में दो समुदायों में टकराव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने गांव से दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया था। इसके बाद से गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


19 मई को गांव में एसडीएम व सीओ ने पंचायत के माध्यम से लोगों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन हल नहीं निकला था। इसके बाद गुरुवार देरशाम को भारतीय किसान संघ के संभागीय संगठन मंत्री सुकर्मपाल राणा ने संघ लोगों को साथ लेकर गांव में महापंचायत का ऐलान किया था। महापंचायत की भनक लगते ही पुलिस गांव पहुंच गई थी और महापंचायत के आयोजन की तैयारियों में जुटे लोगों को रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को किसान संघ द्वारा हसनपुर मंडी समिति में महापंचायत के आयोजन का प्रयास किया गया था। लेकिन प्रशासन ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए महापंचायत नहीं होने दी। महापंचायत के नाम पर लोगों के भड़काने व बरगलाने के मामले में करीब 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।


हालांकि अभीतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लेकिन गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को यानी नौवें दिन भी गांव में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात हैं। मामले में सीओ अभिनाश गौतम का कहना है कि गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्षों से वार्ता कर हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed