फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nadeem of Muzaffarnagar defeated the devil of Jhansi

Amroha News: मुजफ्फरनगर के नदीम ने झांसी के शैतान को दी पटखनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nadeem of Muzaffarnagar defeated the devil of Jhansi
उझारी (अमरोहा)। हजरत शेख दाऊद मियां रहमतुल्लाह अलेह के उर्स में शनिवार को बूंदाबांदी के बीच भी दंगल का आयोजन किया गया। कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान मुजफ्फरनगर के नदीम ने झांसी के शैतान को पटखनी दी।
विज्ञापन

तीसरे दिन हुए दंगल में पपसरा के जावेद पहलवान ने मेरठ के चूचा को हराया तो एटा के संतोष ने कन्नौज के विनोद को पटखनी दे दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसलाफजाई की। मुजफ्फरनगर के नदीम ने झांसी के शैतान को पटखनी दी। कानपुर की महिला पहलवान मुस्कान ने बरेली की चमकीला को हराया तो दिल्ली के संदीप राणा ने झांसी के शिवम को पराजित किया। इसके अलावा कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। मौसम खराब होने के कारण दंगल में काफी पहलवान अपनी जोर आजमाइश नहीं कर पाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सदर मोहम्मद ताहिर उर्फ हकीम चमन, उपाध्यक्ष फहीमुद्दीन फहमी, सेक्रेटरी इफ्तिखार उल हसन, चौधरी बुध्दन, डॉक्टर शहरोज, तारिक महमूद, आफाक पठान, मोहम्मद राशिद, जमीर अहमद, अलाउद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed