फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NA

Amroha News: फारूख यूथ क्लब ने 112 रनों से जीता मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
NA
अमरोहा। सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में फारूख यूथ क्लब ने पाशा टाइगर्स क्लब को 112 रनों से हराकर मैच जीत लिया। बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले अंकुर मलिक मैन ऑफ द मैच रहे।मिनी स्टेडियम में यूथ क्रिकेट क्लब तथा डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजन में चल रही टूर्नामेंट में सोमवार को यूथ क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान 291 रन बनाए। अंकुर मलिक ने 85, हरदीप ने 70, शुऐब ने 53 रन की पारी खेली। पाशा टाइगर्स क्लब की ओर से जुनैद, शिबली व चमन सिंह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाशा टाइगर्स क्लब की टीम 25 वें ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई। रावत ने 44, रिजवान पाशा ने 38 रन का योगदान दिया। फारूक यूथ क्लब की ओर से परवेज ने तीन विकेट चटकाए। इस दौरान फारूख यूथ क्लब ने 112 रनों से मैच जीत लिया। शानदार पारी खेलने वाले अंकुर मलिक को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी से सम्मानित किया गया। अंपायरिंग सत्येंद्र सिंह व जमाल पाशा, स्कोरिंग सैंडी गुप्ता व लवी तथा कमेंट्री शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान इमरान पाशा, रिजवान पाशा, हाजी नासिर फारूख, नजम अली, रोहित चंदेल, आसिफ खान, शहजाद फारूख, महशर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed