फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NA

देश में सबसे ज्यादा गन्ना मूल्य प्रदेश में : गन्ना मंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
NA
अमरोहा। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि आज देश में गन्ने का सबसे ज्यादा मूल्य उत्तर प्रदेश में हैं। वर्ष 2007 से 12 और 17 तक चीनी मिलों को बंद करने का काम किया गया। अगर चीनी मिल बंद होंगी तो किसानों का नुकसान होगा। लेकिन भाजपा सरकार ने चीनी मिलों की क्षमता वृद्धि की। नई चीनी मिल चलाने के साथ किसानों को स्मार्ट बनाने का काम किया है। वह सोमवार को वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय रजबपुर में बजट पर चर्चा विषय पर गोष्ठी के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की 5 साल 10 महीने की सरकार में चीनी मिलों में क्षमता वृद्धि हुई। नई चीनी मिले चलाने का भी काम किया गया। दि किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर गजरौला में 4900 टीसीडी क्षमता सल्फर लेस रिफाइंड शुगर का उत्पादन, एक लाख लीटर प्रतिदिन एथेनॉल उत्पादन की क्षमता का प्लांट भी लगाया जाएगा। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व किया है, किसान खुशहाल की ओर बढ़ा है। शुगर मिल जो वृद्ध अवस्था में थी उन्हें नया रूप दिया गया। गन्ना किसानों के लिए एथेनॉल, शुगर मिल और गन्ना किसान दोनों के लिए वरदान साबित हो रहा है, ये भाजपा सरकार ने किया है। वर्ष 2012 से 17 हम 1 एकड़ में 400 से 500 क्विंटल गन्ना काटते थे, लेकिन 2017 से 2022 के बीच 1 एकड़ में 1000 क्विंटल से अधिक गन्ना का उत्पादन हो रहा है। ऐसे किसानों को सरकार ने सम्मानित करने का भी काम किया। गन्ना किसानों के लिए नई नीति लेकर आए। गन्ना किसानों और चीनी मिल के बीच से बिचौलियों को खत्म करने का काम किया। गन्ना किसानों को स्मार्ट गन्ना किसान बनाया गया। मोबाइल पर पर्ची आती है और सभी जानकारी उन्हें फोन पर मिल जाती है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग जाति गणना की बात करते हैं उनकी भी सरकार रही हैं। उन्होंने अपनी सरकार में जाति गणना क्यों नहीं कराईं। जो लोग आज सवाल कर रहे हैं वह खुद सरकार में रहे हैं। इस दौरान गन्ना मंत्री गन्ना मूल्य पर कुछ भी बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed