{"_id":"63e1477b1f166b6ca260edd9","slug":"na-jpnagar-news-c-15-1-46111-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो किए वायरल; पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो किए वायरल; पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Tue, 07 Feb 2023 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:01 AM IST
सार
पीड़िता ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। शादी करने का जिक्र करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही युवती को शादी का झांसा देकर गांव के ही युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया और दुष्कर्म किया। तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है। आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मुरादाबाद जनपद के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी 20 वर्षीय बेटी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में स्थित अपनी ननिहाल में रहती है। आरोप है कि गांव के ही युवक ने तीन साल पहले उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील फोटो भी खींच लिए थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। शादी करने का जिक्र करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत डिडौली पुलिस से की।
विज्ञापन
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी शानू के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।